कांग्रेस ने पाक को हमेशा चटाई धूल

By: Oct 20th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़ – हरियाणा में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचे। यहां स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत में बोले कि लोकतंत्र के अंदर अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर चुनावों में वोट मांगी जाती है। पर इस वक्त देश पर राज कर रहे नरेंद्र मोदी और अमित शाह की वोट मांगने को लेकर अप्रोच बड़ी ही अजीब है। दोनों चाहे महाराष्ट्र में जाएं या हरियाणा, इनके पास राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के कोई प्वाइंट ही नहीं रह गए हैं। ये राष्ट्रवाद पर लोगों को भावनात्मक बनाकर धर्म के नाम पर राजनीति कर वोट मांग रहे हैं। सेनाओं के पीछे छिपकर ये लोग लोकसभा चुनाव जीत गए। पर मेरा सवाल इतना है कि ये इस तरह ये कब तक लोगों को गुमराह करेंग।

मोदी कांग्रेस की बजह से बने पीएम

पीएम मोदी अकसर पूछते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। मैं कहता हूं कि इतिहास गवाह है। 1962, 1967 की जंगें गवाह हैं। 1971 की जंग में जब दुनिया में दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे बड़ी संख्या में किसी देश के सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। हर रैंक के करीब 90 हजार पाक सैनिकों ने ढाका स्टेडियम में भारतीय सेना के सामने घुटने टेके थे। बाकी हमारे शासन में इसरो की उपलब्धियां देखो कहां तक पहुंच गई हैं। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे पीएम ने देश के लिए अपनी बलिदानी दे दी। सबसे बड़ी बात कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को कायम रखा, तभी नरेंद्र मोदी पीएम बन पाए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App