कुल्लू दशहरे की देश दूनिया में पहचान

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनसभा को किया संबोधित

कुल्लू -अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यहां लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुल्लू का दशहरा देश दुनिया में अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। यहां के लोग बधाई है पात्र हैं कि उन्होंने अपनी संस्कृति को आज तक संजोए रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा उत्सव अपनी संस्कृति व पंरपरा संजोए है। वहीं, प्रदेश सरकार भी देव संस्कृति के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी भी जानती है कि किस तरह से अपनी संस्कृति को संजोए रखना है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण को भी बचाने के लिए इसके सहयोग की अपील लोगों से की। वहीं, मुख्यमंत्री ने दशहरे में किस तरह से धन को बचाना है, इसे लेकर भी माता मंगला व वन मंत्री का आभार जताया है कि उन्होंने दशहरे में दो बड़ी वालीवुड स्टार नाइट को स्पोसंर करवाया। उन्होंने कहा कि बड़े कलाकारों पर पैसे खर्च करने के लिए दशहरा कमेटी को काफी परेशानी रहती है। ऐसे में बड़े कलाकारों को लाने के लिए माता मंगला ने जिस तरह से अपना सहयोह दिया है। उसके लिए वह उनके धन्यवादी है वहीं, इससे पूर्व वन, खेल एंव परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए कामोें को लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक विकास के कार्य हो। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मुख्यमंत्री के समक्ष डपिंग को लेकर मिलने पहुंचे। लेकिन जब साइट की बात आती है तो कोई भी अपने एरिया में डपिंग साइट नहीं देना चाहता है। इससे पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी यहां केंद्र से हुए विकास कार्यो को गिनाया और बताया कि किस तरह से प्रदेश में विकास किया जा रहा है। , इससे पूर्व कुल्लू के पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने भी यहां कुछ मांगों को रखा। अपने संबोधन के दौरान यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि  भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए है। आप लोगों ने लाज रखी है, वैसे होता तो कई बार यह भी है कि मंच पर लोग ज्यादा होते हैं और दर्शक दीर्घा में कम। लेकिन इस बार मंच पर कम और दर्शक दीर्घा अधिक भरी है। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कई बार बीच-बीच में चुटकी ली और दर्शकों को भी खूब हंसाया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App