कुल्लू में कैप्टन रोहिणी पंचतत्त्व में विलीन

By: Oct 5th, 2019 12:01 am

पतलीकूहल – आर्मी कैंप जालंधर में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में बतौर कैप्टन रोहिणी (28) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। रोहिणी मूल से जिला लाहुल-स्पीति के गौशाल गांव की रहने वाली थी। वर्तमान में रोहिणी का पूरा परिवार कुल्लू के डोभी के साथ लगते दुआड़ा गांव में रहता है। यहां पर शुक्रवार को डोभी गांव में सैन्य सम्मान के साथ रोहिणी का दाह संस्कार किया गया। रोहिणी के निधन पर मुख्यमंत्री सहित वन मंत्री ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। शुक्रवार को रोहिणी का सैन्य सम्मान के साथ देर शाम दाह संस्कार किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App