केंद्रीय विद्यालय में छात्रों ने लगाई प्रदर्शनी

By: Oct 24th, 2019 12:26 am

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पहचान शैक्षणिक संस्थान हमीरपुर द्वारा विद्यालय में पढ़ रहे दिव्यांग छात्रों के हाथों द्वारा बनाई गई दिवाली की सामग्री मोमबती व दीए आदि कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का संचालन माया व कुलवंत ने किया। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सुनील चौहान ने अध्यापकों व छात्रों ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया और संबंधित सामग्री की खरीद फरोख्त की। प्रदर्शनी में बेची गई सामग्री से कमाई गई राशि का इस्तेमाल संस्था द्वारा दिव्यांग छात्रों की शिक्षा व प्रशिक्षण पर किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य सुनील चौहान ने छात्रों को संबोधित किया और पहचान शैक्षणिक संस्थान के अध्यापकों व समस्त दिव्यांग छात्रों को उनके द्वारा बनाई गई बेहतर कलाकृतियांे और प्रदर्शनी की सराहना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App