खालसा कालेज के होनहार चमके

By: Oct 29th, 2019 12:02 am

खालसाई खेलों में हासिल किया ओवर ऑल तीसरा स्थान

श्रीआनंदपुर साहिब – सिखों की सिरमौर संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गढ़शंकर में करवाई खालसाई खेलों में श्रीगुरु तेग बहादुर खालसा कालेज खिलाडि़यों ने अलग-अलग खेलों में जीत दर्ज करते हुए ओवर ऑल में तीसरा स्थान हासिल किया। कालेज के प्रिंसीपल डा. जसवीर सिंह ने कहा कि यह गर्व वाली बात है कि कालेज शिक्षा के क्षेत्र में बुलंदियां हासिल कर रहा है, वही खेलों के क्षेत्र में भी इतिहास रचता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 16वीं खालसाई  खेलों में कालेज के खिलाडि़यों के साथ उनके साथ लगे टीम इंचार्ज और कोच साहिबान की मेहनत के कारण ही ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त करने में कामयाबी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भविष्य में यह उद्देश्य रहेगा कि खेलों के क्षेत्र में और अधिक उपलब्धियां प्राप्त की जाएं। कालेज के पीआरओ डाक्टर अवतार सिंह ने बताया कि कालेज के खिलाडि़यों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रस्साकशी में लड़के-लड़कियां, कबड्डी में लड़के-लड़कियां, बैडमिंटन लड़कियां, वेटलिफ्टिंग लड़कियों की टीमों ने पहला स्थान, जबकि खो-खो लड़के, चैस लड़के, बैडमिंटन लड़के, वॉलीबाल लड़कों की टीमों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल लड़के, चैस लड़कियां, हॉकी लड़के और वेटलिफ्टिंग में लड़कियों की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों के कारण ही खालसा कालेज ने खालसाई खेलों में तीसरा स्थान प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App