गर्भवती के लिए वरदान बना श्री साई अस्पताल

By: Oct 11th, 2019 12:22 am

निःशुल्क सुविधा के चलते महिलाओं के चेहरे खुशी से खिले

नाहन – श्री साई मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर नाहन में बुधवार को गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क जांच की सुविधा मुहैया करवाई गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी निःशुल्क दी गई। श्री साई अस्पताल की निदेशक व स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. श्रद्धा बेदी ने बताया कि ये अस्पताल के लिए गर्व का विषय है कि श्री साई अस्पताल पर लोगों का भरोसा दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं कम से कम शुल्क पर उपलब्ध करवाने हेतु अस्पताल द्वारा प्रयास अस्पताल के लिए सुखद अनुभव है। इसी कड़ी में हर माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं का निःशुल्क चेकअप व अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। इसी योजना के तहत  दर्जनों महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही आधा दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं के निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किए गए। ये प्रयास भविष्य में जारी रहेंगे। दूसरी तरफ  श्री साई अस्पताल नाहन के प्रयास को देखकर गर्भवती महिलाएं खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। साई अस्पताल में निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने पहुंची महिलाओं ने बताया कि ये बहुत अच्छा प्रयास है, जिसमें गरीब तबके की महिला कों भी अब बेहतर इलाज मिल सकेगा।  वैसे भी गर्भवती महिलाओं का गर्भ के दौरान तीन से चार अल्ट्रासाउंड होते हैं, जिसमें वे साई अस्पताल में आकर निःशुल्क सुविधा का लाभ ले सकती हंै। श्री साई अस्पताल नाहन की महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App