…गली में आज चांद निकला

By: Oct 18th, 2019 12:30 am

दिनभर भूखी-प्यासी रहकर सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए मांगी दुआ

जवाली – जिला भर में करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में उपमंडल जवाली के बाजारों में करवाचौथ व्रत के चलते काफी रौनक रही। करवाचौथ व्रत के उपलक्ष्य में महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। बाजारों में तिल तक धरने को जगह न बची। मनियारी,  मिठाई व  फ्रूट की दुकानों में महिलाओं की भीड़ दिखी। इसके अलावा मेहंदी लगाने वालों के भी खूब बारे न्यारे रहे। मेहंदी लगाने वालों के पास तो मानो कोई मेला ही लगा दिखा। जवाली में गुरुद्वारा जवाली के समीप बाहर से आए युवकों के पास मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की खूब भीड़ रही। महिलाओं ने हाथ व पैर सहित बाजुओं तक मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन बनवाए। ब्यूटी पार्लर पर भी महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर में जाकर अपने आपको को संवारा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की सजावट से बाजारों की रौनक भी देखते ही बन रही थी। वहीं, सुहागिनों द्वारा गुरुवार को करवाचौथ व्रत का उद्यापन किया गया। जगह-जगह महिलाओं ने पुरोहितों से व्रत का विधिपूर्वक उद्यापन करवाया। व्रत उद्यापन करने उपरांत सुहागिनों ने पुरोहित, सास व ससुर के पांव छूकर आशीर्वाद प्राप्त  किया। रात को चांद का दीदार कर अपना व्रत खोला। रात्रि को चांद का दीदार करने उपरांत अपना व्रत खोलती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App