गाय के महत्त्व को समझें लोग, वीरेंद्र कंवर को शाबाशी

By: Oct 21st, 2019 12:20 am

श्रीमाधव गोसंवर्धन केंद्र कुट कश्मीर में गोकथा के समापन पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

नादौन -गाय हमारी माता है, इसका महत्त्व समझना होगा। पहाड़ी देशी गाय का दूध ही नहीं, अपितु इसका गोबर व गोमूत्र भी औषधीय व लाभदायक होता है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। वह नादौन के साथ लगती श्रीमाधव गो संवर्धन केंद्र कुट कश्मीर में आयोजित तीन दिवसीय गो कथा के समापन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने समारोह में उपस्थित पशुपालन एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पशुपाल मंत्रालय इस दिशा में अच्छा काम कर रहा है। उम्मीद है कि उनके प्रयासों से पहाड़ी गाय की ओर लोगों का रूझान बढ़ेगा और गोवंश लावारिस नहीं रहेगा। इस अवसर पर पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में लावारिस गोवंश के लिए गो सेंचुरी खोली जा रही हैं, जिनमें हजारों गोवंश का आश्रय मिलेगा। प्रदेश में गो समितियों द्वारा चलाई जा रही 120 गोशालाओं को भी सरकार सहयोग देगी, जिसके लिए नई नीति लाई जा रही है। इस अवसर पर विधायक रमेश धवाला एवं योजना आयोग के वाइस चेयरमैन रमेश धवाला ने कहा कि इनसान विचारों व संस्कारों से आगे बढ़ता है, लेकिन कुछ लोगों की क्रूरता के कारण गोवंश की दुर्दशा हो रही है, लोग देशी गाय की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि माधव गो संवर्धन केंद्र तक सड़क को शीघ्र पक्का करवा दिया जाएगा। पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने  माधव संर्वधन केंद्र के संचालक इंडियन मेडिकल कॉउसल के सदस्य डा. अशोक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गो संवर्धन केंद्र खोल कर व गो कथा करवाकर क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। इस अवसर पर गोकथा वाचक आचार्य खुशी राम गौड़ ने गो माता की महिला पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रांत गो सेवा प्रमुख दिनेश शास्त्री, सह प्रमुख वेद प्रकाश, प्रशिक्षण प्रमुख नरेश कुमयार, नेरी शोध संस्थान से चेत राम, प्रांत ग्राम विकास प्रमुख बलदेव  प्रकाश, प्रांत टोली गो सेवा के सदस्य अभिषेक गिरी, राजेंद्र सिंह राणा, ठाकुर रधुवीर सिंह, तहसीलदार विजय शर्मा, तारा चंद, चमन ठाकुर प्रकाश चंद, अनिता ठाकुर, किरण बाला, जोहली राम, वीरेंद्र शर्मा, हुकम सिंह बैंस, जसवंत सिंह, डा. बीएस राणा, डा. पंकज, डा. मयंक शर्मा,


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App