गुजरात-राजस्थान के पत्थरों से चमकेगा टका बेंच

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

शिमला –हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को स्मार्ट सिटी बनाने की तर्ज में इन दिनों एतिहासिक रिज मैदान के प्रसिद्ध टका बैंच का सौंदर्यीकरण का कार्य चरम सीमा पर है। बता दें कि रिज मैदान के साथ लगते टका बैंच का सौंदर्यीकरण पर प्रशासन 18 लाख खर्च कर रहा है। शिमला का रिज मैदान ऐतिहासिक दृष्टि से भी व पर्यटन दृष्टि से भी खूब विख्यात है। यही कारण है कि इसे और सुंदर व बेहतर बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन प्रयासरत है। गौर हो कि टका बैंच के सौंदर्यीकरण के लिए विशेष रूप से गुजरात व राजस्थान से सुंदर व आकर्षक पत्थर मंगवाए गए हैं। रिज मैदान के साथ लगते टका बैंच के  सौंदर्यीकरण के लिए पहले चरण में लगभग 15 लाख का खर्च किया जा चुका है। खास बात तो यह है कि टका बैंच को सुंदर रूप देने के लिए राजस्थान के  स्टोन पत्थर जो विश्व भर में प्रसिद्ध हैं साथ ही प्राकृतिक रूप को दिखाने वाले पत्थर जो गुजरात में प्रसिद्ध हैं। उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकेे साथ ही टका बैंच को अच्छा लुक देने के लिए न्यू रेलिंग लगाई जा रही है। इसके साथ ही और काले रंग के  ग्रेेनाइड, जो काफी शाइन देता है उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही टका बेंच की दीवारों व फर्श पर राजस्थान व गुजरात से लाई गई टाइलों व पत्थरों से सजाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि टका बेंच वह स्थान है जहां बड़ी-बड़ी रैलियां लगाई जाती हैं। टका बेंच में पहले लगे बैठने के लिए बेंच व मंच जिसे कोई विशेष कार्यक्रम के दौरान फूलों से अधिकतर सजाया जाता था, लेकिन अब इस मंच का सौंदर्यीकरण होने से इसकी अपनी एक अलग पहचान व खुबसूरती होगी। बताया जा रहा है कि टका बेंच का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जा सकता है। अभी तक इसके  सौंदर्यीकरण पर करीब 15 लाख खर्च किए जा चुके हैं। 

सुंदर लकड़ी के बेंच लगाए जाएंगे

टका बेंच पर इन दिनों चल रहे सौंदर्यीकरण का कार्य पूरे जोरो-शोरों पर है। यहां पर पहले लोगों के बैठने के लिए सीमेेंट के बने बेंच लगाए गए थे, जो इतने आकर्षक व सुंदर नहीं थे। ये बेच जहां ज्यादा स्थान घेरते थे वहीं विश्राम के लिए भी ज्यादा आरामदायक नहीं थे। इसी को देखते हुए टका बेंच में अब जो बेंच लगाए जाएंगे उन्हें सुंदर लकड़ी के ओर्नामेंटल से सजाया जाएगा। इसी के साथ इन बेंचो से यहां पर लगी टाइलों को भी कोई नुकसान नहीं होगा। साथ ही देखने में भी बेहद  सुंदर व आकर्षक होंगे। इसके साथ ही टका बेंच की तंग सीढि़यांे को भी और खुला किया गया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App