गुरप्रीत सिंह अध्यक्ष-अभिषेक सचिव

By: Oct 17th, 2019 12:20 am

झंडूता –अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झंडूता इकाई का गठन किया गया। इस इकाई की घोषणा चुनाव अधिकारी राहुल ठाकुर ने की। इस मौके पर तहसील संयोजक अक्षय जम्वाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सत्र 2019-20 के लिए गुरप्रीत सिंह को इकाई अध्यक्ष और अभिषेक कपिल को इकाई सचिव की जिम्मेदारी दी गई। जबकि इकाई उपाध्यक्ष अभिषेक, प्रवीण, राहुल कटवाल, यशपाल व दीक्षा,  सहसचिव दीक्षित, मयंक, कमल, विजय, अभिषेक व भानू, छात्रा प्रमुख मनीषा, सह प्रमुख कल्पना, एसएफडी प्रमुख ऋषभ, सहप्रमुख अंशिक, एसएफएस प्रमुख अभिषेक, सह प्रमुख राहुल, कला मंच प्रमुख प्रिंस नड्डा, सह प्रमुख विनोद को बनाया गया। सोशल मीडिया प्रमुख अवतार कौंडल, मीडिया प्रमुख भरत राणा, एनएसएस प्रमुख रोहित नड्डा, स्पोर्ट्स प्रमुख विशाल ठाकुर, पुस्तकालय प्रमुख अमन शर्मा, सह प्रमुख पंकज, बीए प्रमुख अभिषेक, बीएससी प्रमुख विकास, बीकॉम प्रमुख हरि सिंह व सह प्रमुख राहुल शर्मा, बीए प्रथम वर्ष प्रमुख अजय व सह प्रमुख मनीष, बीकॉम प्रथम वर्ष प्रमुख निशांत व बीए द्वितीय वर्ष प्रमुख की जिम्मेदारी रंजना को सौंपी गई। इस अवसर पर झंडूता तहसील के संयोजक अक्षय जमवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और नौ जुलाई 1949 से लगातार राष्ट्र पुर्ननिर्माण के उद्देश्य को हासिल करने के लिए व्यक्ति निर्माण में लगा है।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App