गुरुगाम से आज तक कोई महिला विधानसभा नहीं पहुंची

By: Oct 14th, 2019 12:02 am

गुरुग्राम – हरियाणा के गठन के बाद यहां 13वीं विधानसभा के लिए चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन रोचक तथ्य यह है कि गुरुग्राम से आज तक एक भी महिला विधानसभा में नहीं पहुंची। इन 12 विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने खासकर हरियाणा के प्रमुख दलों ने सिर्फ एक बार को छोड़कर महिलाओं को प्रत्याशी भी नहीं बनाया। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का दावा करने वाले राजनीतिक दल गुरुग्राम में लाचार नजर आए। 2005 में बीजेपी ने सिर्फ एक महिला प्रत्याशी को टिकट दिया। हालांकि बीजेपी की महिला प्रत्याशी सुधा यादव विधानसभा में नहीं पहुंच पाई। वे इस मुकाबले में धर्मवीर गाबा और गोपीचंद गहलोत के बाद तीसरे नंबर पर ही पहुंचीं, लेकिन इसके अलावा गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रमुख सियासर दल ने महिला प्रत्याशी को नहीं आजमाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App