चंडीगढ़ में पेड पार्किंग के लिए आज से मांगे जाएंगे आवेदन

By: Oct 29th, 2019 12:02 am

चंडीगढ़  – चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर की 91 पेड पार्किंगों के लिए निविदा डाक्यूमेंट तैयार कर लिया है व इसे मंगलवार को सार्वजनिक कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। निगम के संबंधित अधिकारी का कहना था कि अगले वर्ष के आरंभ तक शहर के पार्किंग स्थल स्मार्ट भी हो जाएंगे व नई व्यवस्था में लोगों को पार्किंग दरें भी अदा करनी पडें़गी। उनका कहना था कि अगर पार्किंग स्थलों को लेने वाली कंपनी पार्किंगों को स्मार्ट बनाने के बाद जनता के लिए खोलती है, तो पार्किंग के बडे़ दाम भी अदा करने पड़ सकते हैं। निगमायुक्त केके यादव का कहना है कि मंगलवार को निविदाएं आंमत्रित करने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। बताया जाता है कि शहर की पेड पार्किग को दो जोन मे बांटा जाएगा व पार्किंग के भी जोन वाइज टेंडर निकाले जाएंगे। नगर निगम ने जोन-1 में शामिल पेड पार्किंग का रिजर्व प्राइस 2.12 करोड़ और जोन-दो की पार्किग का रिजर्व प्राइस 2.37 करोड़ रुपए तय किया है। ज्ञात रहे कि गत सितंबर माह की सदन की बैठक में नगर निगम ने सांसद किरण खेर की मौजूदगी में पेड पार्किग के नए रेट और टेंडर की शर्तें तय की थी। निगम ने तीन स्लैब में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया था।  घंटे तक दोपहिया वाहन चालक से पांच और कार चालक से दस रुपए चार्ज किए जाएंगे, चार घंटे के बाद रेट दोगुने और 12 घंटे बाद रेट पहले स्लैब के मुकाबले में चार गुना हो जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App