चार बजे के बाद नहीं चलेंगी सरकारी बसें

By: Oct 28th, 2019 12:22 am

मंडी –फेस्टिवल सीजन के दौरान बसों में भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी मंडी डिपो की ओर से एक्स्ट्रा बसें चलाई गई हैं। मंडी डिपो से दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं। फेस्टिवल सीजन के दौरान एचआरटीसी की भी खूब चांदी हो रही है। साथ ही दिवाली के चलतेे रविवार को चार बजे के बाद लोकल बसें नहीं चलेंगी। मंडी बस स्टैंड से लोकल रूट की आखिरी बस चार बजे निकलेगी। दिवाली के दिन शाम के समय लोगों की अधिक आवाजाही नहीं होती है। जिन बसों का समय दोपहर चार बजे के बाद है, उनके समय को व्यवस्थित कर अंतिम बस चार बजे तक या इससे पूर्व ही चलेगी। लंबी दूरी वाली बसें सवारियों की सुविधा के लिए चलेंगी। दिवाली के अगले दिन सभी बसें उसी निर्धारित समय पर चलंेगी, दिवाली त्योहार के चलते घर आने के लिए बाहरी राज्यों से अधिक लोग होते हैं, जिनमें लोगों को घर आने के लिए बसों की सुविधा नहीं मिल पाती। एचआरटीसी मंडी डिपो द्वारा चंडीगढ़ के लिए छह और दिल्ली के लिए दो अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं, ताकि बाहरी राज्यों से घर आने के लिए लोगोंे को परेशानियों का सामना न करना पड़े। दिवाली त्योहार के चलते एचआरटीसी मंडी डिपो से दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हंै। शनिवार को चंडीगढ़ से छह, जबकि दिल्ली से दो अतिरिक्त बसें मंडी पहुंचेंगी। दिवाली से पहले दिल्ली के लिए दो, चंडीगढ़ के लिए छह अतिरिक्त बसें वहां से सवारियां लाने के लिए भेजी गई हंै। अतिरिक्त बसें चलाने से जहां सवारियों को घर आने के लिए कोई परेशानी नहीं होगी, वहीं विभाग को भी दिवाली में अधिक राजस्व आएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App