जिनको मिलेगा कूपन वही वेच पाएंगे पटाखे

चंडीगढ़ – चंडीगढ़ नगर निगम ने शनिवार को से लोगों को दिवाली पर अस्थायी स्टाल लगाने के लिए प्रीपेड कूपन की बिक्री शुरू कर दी। आज पहले दिन  कुल 182 कूपन दुकानदारों ने लिए व इससे निगम को  आठ लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। ये कूपन शनिवार से से 23 अक्तूबर तक शाम पांच बजे तक नगर निगम कार्यालय और उप कार्यालय, मनीमाजरा में जारी किए जाएंगे। मनीमाजरा और मौली जागरण के लिए  उप कार्यालय, मनीमाजरा में कूपन जारी किए जाएंगे। कूपन जारी करने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। कूपन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी किए जाएंगे। इस तरह के स्टाल को स्थापित करने के नियम और शर्तें कूपन पर छपी होंगी और नोटिस बोर्ड पर भी लगाए जाएंगे। स्टॉल लगाने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को कूपन जारी हो सकता है। अंतिम तारीख ए आगामी 23 अक्तूबर,  के बाद कोई कूपन जारी नहीं किया जाएगा और धनराशि का अग्रिम भुगतान करना होगा। निगम के संबंधित अधिकारी का कहना था कि कोई भी व्यक्ति जो बिना कूपन के स्टॉल लगाता है, उसे लागू दर से दोगुना शुल्क देना होगा।