जेएसके इंटरनेशनल उद्योग ने प्लास्टिक के खिलाफ छेड़ी मुहिम

By: Oct 21st, 2019 12:20 am

बद्दी – जेएसके इंटरनेशनल उद्योग ने प्लास्टिक के खिलाफ बद्दी में मुहिम छेड़ दी है। यह कंपनी सीएसआर के तहत ऐसे सामाजिक कामों को अंजाम देती है। बद्दी औद्योगिक नगरी गुल्लरवाला में  स्थित नामी कंपनी जेएसके इंटरनेशनल कई सामाजिक उत्थान के कार्य के लिए जानी जाती हैं। इसी मुहिम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ एक सफाई अभियान का आयोजन किया, जिसमें कंपनी के सभी अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया। कंपनी के प्लांट हैड दीपक दत्ता ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की सुरक्षा के  लिए  एकजुट अभियान छेड़ने के लिए लोगों से आह्वान किया।  दीपक दत्ता ने बताया की यह अभियान आजकल का नहीं है, हम सब मिलकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण उपयोग बंद करके जो आसपास कही फैला था उसको हम सबने थैलों में इकट्ठा किया। दिनेश कुमार और अनिल परमार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह क्रम  हर हफ्ते  जारी रहेगा।  इस कार्यक्रम में कंपनी के अन्य कर्मचारियों में सीपी डोगरा, संजीव कुमार, राजेश शर्मा, टीआर शर्मा, काजल कुमार तिवारी, कुलदीप डोगरा, देश राज ठाकुर, इशांत अरोड़ा, संजय कुमार, अजय कुमार, देश दीपक, विपन कुमार, ललित शर्मा के अलावा कोई अन्य कर्मचारी शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App