जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा के अध्यक्ष बने पंकज जम्वाल

By: Oct 21st, 2019 1:52 pm

जोगिंद्रनगर मंडल भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में पंकज जम्वाल को मंडल भाजपा का अध्यक्ष चुना गया । जोगिंद्रनगर मंडल के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी भीमसेन शर्मा ने बताया कि विधानसभा के सभी नेताओं सहित पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष दलीप सिंह ने इनके नाम पर मुहर लगाई व एकध्वनि से प्रस्ताव पारित किया। प्रभारी ने बताया कि मंडल अध्यक्ष के लिए दो ही नाम दलीप सिंह राणा व पंकज जंवाल के उनके पास आए थे। कोर कमेटी में चर्चा के बाद पंकज के नाम सर्वसम्मति से मुहर लगी। चार बार महामंत्री व एक बार अध्यक्ष रहे दलीप सिंह राणा ने भी पंकज के नाम बिना किसी शर्त से मुहर लगाई। बैठक के बाद पंडाल में बैठे 127 बूथों के बूथ अध्यक्ष पर मंडल पदाधिकारियों के समक्ष प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया से पकंज जंवाल के नाम की घोषणा की। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App