जोनसारी छोरीये को 15 लाख से ज्यादा लाइकस

By: Oct 11th, 2019 12:20 am

शिमला – प्रदेश की लोक संस्कृति की न केवल हिमाचल बल्कि देश-विदेश में भी अलग पहचान है। हिमाचल के परंपरागत गीत आजकल विदेशों में भी गूंज रहे हैं। हिमाचल के प्रसिद्ध गीत हो या यहां की प्रिय बोली देश विदेशों में यह बड़ी प्रसिद्ध है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है चौपाल के पहाड़ी गीतकार रामेश्वर का। इन दिनों हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, पहाड़ी नाटी बुल्गेरिया में भी सुनी जा रही है। हालांकि बुल्गेरिया में अपनी अलग भाषा है बावजूद इसके वहां पर भी पहाड़ी गीत को खूब पंसद किया है। बता दें कि रामेश्वर एक पहाड़ी गीतकार है, जिनके काफी गीत हिमाचल प्रदेश में काफी पसंद किए जा रहें है। उनका एक गीत जोनसारी छोरीये बूल्गारियां देश में खूब धूम मचा रहा है। वहां पर इस गीत को खूब पसंद किया जा रहा है। रामेश्वर शर्मा की 31 मई को एक फेमस एलबम ठीक ठाक शर्मा का प्रदेश मुख्यमत्री जयराम ठाकुर के हाथों से विमोचन किया गया है। इस एलबम को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। बता दे कि इस एलबम में लगभग 15 लाख से अधिक लाइक मिल गए है। इसके साथ ही इस फिल्म के वीडि़यों को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि पहाड़ी कलाकार रामेश्व शर्मा का गाना बुल्गारिया देश में भी खूब धूम मजा रहा है। पहाड़ी गीतकार रामेश्वर के कई ऐसे गाने है जो काफी पूराने है लेकिन आज भी लोगों की जूबा पर रहते है। पहाड़ी कलाकार रामेश्वर शर्मा का गाया गया प्रसिद्व गाना ऊचिओं धारों रा नजारा शाउणीए आज भी पहाड़ी गानों में शुमार है। लोग इस गाने को आज भी बड़े शौक के साथ सुनते है। इसके साथ ही ऐसे कई गाने है जो काफी पुराने है लेकिन लोगों को बहुत पसंद है। आज हिमाचल प्रदेश के गीतकार रामेश्वर शर्मा के  गानों से हिमाचल प्रदेश की संस्कृति विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App