ज्ञानलोक

By: Oct 2nd, 2019 12:05 am
  1. इकबाल सम्मान मध्य प्रदेश में किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?

(क) सांप्रदायिक सदभावना

(ख) रचनात्मक उर्दू लेखन

(ग) शौर्य

(घ) राष्ट्रीय एकता

  1. राष्ट्रीय आय निकालने के लिए एनएनपी में से निम्नलिखित में से किसको घटाया जाता है?

(क) पूंजी उपभोग छूट

(ख) अप्रत्यक्ष कर

(ग) इमदाद

(घ) ब्याज

  1. वह स्थानीय शासक कौन था, जिससे मई 1498 में कालीकट में पहुंचने पर वास्कोडिगामा मिला था ?

(क) सिराज

(ख) भगवान लाल

(ग) राजेंद्रन नायर

(घ) जामोरिन

  1. भारत में ऐसा कौन सा पहला राज्य है, जहां पंचायत राज प्रणाली लागू की गई थी?

(क) महाराष्ट्र

(ख) तमिलनाडु

(ग) आंध्र प्रदेश

(घ) राजस्थान

  1. निम्नलिखित में से किस शहर में मार्च 2013 में देश का सबसे पहला महिला डाकघर स्थापित किया गया है?

(क) बंगलूर

(ख) नई दिल्ली

(ग) चेन्नई

(घ) मुंबई

उत्तर 1 ख 2 ख 3 घ 4 घ 5 ख

व्हाट्सऐप ला रहा स्नैपचैट जैसा फीचर

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स के चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए अपडेट्स लाता रहता है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर से स्नैपचैट की तरह व्हाट्सऐप मैसेज गायब हो जाएंगे। डब्ल्यूएबीटाइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर अपने मैसेज के एक्सपायर होने का टाइम भी तय कर सकेंगे। किसी मैसेज को एक्सपायर होने के लिए पांच सेकंड से लेकर एक घंटे तक का समय तय किया जा सकता है। इस फीचर की टेस्टिंग अभी सिर्फ ग्रुप्स मैसेज के लिए की जा रही है। इस फीचर को सिलेक्ट करने के बाद यह भेजे गए सारे मैसेज पर अप्लाई होगा। मैसेज डिसअपियरिंग फीचर के लिए एक मैसेज को सिलेक्ट नहीं किया जा सकता, जिससे आपका एक मैसेज कुछ देर बाद गायब हो जाए और बाकी मैसेज रेग्युलर मैसेज के तौर भेजे जा सकें। रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार मैसेज रिमूव होने के बाद पूरी तरह से गायब हो जाएगा। ग्रुप चैट में मैसेज का कोई ट्रेस नहीं बचेगा। मौजूदा समय में मैसेज डिलीट करने पर एक नोटिफिकेशन आता है, जिसमें ‘दिस मैस वॉल डिलीटेड’ लिखा रहता है। हालांकि यह फीचर स्नैपचैट जैसा है, लेकिन मैसेज गायब होने से पहले स्क्रीन शॉट लेने पर नोटिफिकेशन मिलेगा या नहीं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डिसअपियरिंग मैसेज फीचर प्राइवेसी सिक्योर करने के लिए एक अच्छा फीचर साबित हो सकता है, लेकिन यूजर को मैसेज रिमूव करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड और एक घंटा के दो ऑप्शन ही मिलते हैं। यह नया फीचर अभी अल्फा स्टेज में है। यानी व्हाट्सऐप ने इस फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है।

नई नियुक्ति

अमीश त्रिपाठी नेहरू सेंटर के डायरेक्टर

मशहूर लेखक अमीश त्रिपाठी को नेहरू सेंटर का नया डायरेक्टर बनाया गया है। वह दो अक्तूबर से सेंटर का कार्यभार संभालेंगे। इस सेंटर का मुख्य मकसद भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक भागेदारी को बढ़ाना है। ये सेंटर इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस के अधीन आता है। अमीश त्रिपाठी ने खुद अपनी नियुक्ति का ऐलान ट्वीटर पर किया। उन्होंने कहा कि इस नई जिम्मेदारी के साथ वो किताब लिखने का काम भी लगातार करते रहेंग। आईआईएम से पढ़ाई करने के बाद कुछ दिन बैंकर रहकर फिर लेखक बने अमीश की पहली ही किताब ने बाजार में हलचल मचा दी थी। शिवा ट्रायोलॉजी के नाम से आई सीरीज ने किताब बिक्री के कीर्तिमान स्थापित किए। पौराणिक कथानक पर आधारित अमीश की किताबों ने बाजार में नए तरह की लेखन कला के लिए भी नए आयाम खोले हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App