ज्ञानलोक

  1. किस मंत्रालय के साथ, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने रायबरेली, उत्तर प्रदेश (यूपी) में उद्योग 4.0 के कार्यान्वयन के लिए एक पायलट परियोजना शुरू की?

(क) अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

(ख) मानव संसाधन विकास मंत्रालय

(ग) सूचना और प्रसारण मंत्रालय

(घ)  रेल मंत्रालय

  1. निम्नलिखित में से कौन भारत में प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप में निवेश करने की योजना बना रहा है?

(क) गूगल अल्फाबेट

(ख) फेसबुक

(ग) एप्पल

(घ)  इंटेल कॉर्प

  1. हाल ही में किस देश ने भारत के साथ डाक विनिमय बंद किया है?

(क) इसराइल

(ख) इराक

(ग) अफगानिस्तान

(घ) पाकिस्तान

  1. विश्व पर्यटन दिवस 2019 का विषय क्या था?

(क) सभी के लिए पर्यटन ः सार्वभौमिक पहुंच को बढ़ावा देना

(ख) पर्यटन और रोजगारः सभी के लिए एक बेहतर भविष्य

(ग) पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण!

(घ) सतत पर्यटन ः विकास का एक उपकरण

  1. निम्नलिखित में से कौन कर्मचारी समिति के प्रमुख, नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था?

(क) बिपिन रावत

(ख) बिक्रम सिंह

(ग) जेजे सिंह

(घ) दीपक कपूर

उत्तर 1 घ 2 ख 3 घ 4 ख 5 क

नई नियुक्ति

सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ राज्यपाल के सचिव

छत्तीसगढ़ सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इनमें से जहां पांच अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इनमें अभी तक अपर कलेक्टर दुर्ग रहे संजय अग्रवाल को इसी पर पद कोरबा भेजा गया है। रवि मित्तल को महासमुंद का सीईओ बनाया गया है। इनके अतिरिक्त बोरा को संसदीय सचिव कार्य विभाग के साथ ही सचिव राज्यपाल, राजभवन, संचालक पशु चिकित्सा सेवा आईएएस सीआर प्रसन्ना को विशेष सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार मिला।

वायरस से भरा गूगल प्ले स्टोर

रिसर्चर्स ने ढूंढे 172 ऐप्स, दुनियाभर में 33 करोड़ से ज्यादा बार हुए डाउनलोड

गूगल प्ले स्टोर पर मलीशस (वायरस वाले) ऐप्स कम होने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन ऐसे मैलवेयर के बारे में खबरें सुनने को मिलती है जो ऐप्स के जरिए यूजर्स के डेटा की चोरी करने के साथ ही उनके डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं। पिछले महीने रिसर्चर्स ने प्ले स्टोर पर मौजूद 172 ऐप्स की पहचान की है, जो खतरनाक मैलवेयर से इंफेक्टेड हैं। इसमें सबसे चिंता की बात यह है कि इन ऐप्स को 33.5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड और इंस्टॉल किया गया है। स्लोवाकिया की आईटी सिक्यॉरिटी कंपनी ईएसईटी के मैलवेयर रिसर्चर लुकस स्टेफैंको द्वारा जुटाए गए डेटा के मुताबिक ऐसे कुल 48 ऐडवेयर है, जिनसे इंफेक्टेड ऐप्स को कुल 33 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। प्ले स्टोर पर मिलने वाले दूसरे मैलवेयर में सब्सक्रिप्शन स्पैम, हिडेन ऐड्स और एसएमएस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सॉफ्टवेयर शामिल हैं। इसी साल जुलाई में गूगल ने प्ले स्टोर से उन 205 मलीशस ऐप्स को हटाया था, जिन्हें तीन करोड़ 20 लाख बार डाउनलोड किया गया था।

गूगल ने हटाईं ज्यादातर ऐप्स

बता दें कि रिसर्चर्स द्वारा जारी किए गए इस डेटा को अभी केवल एक अनुमान के तौर पर देखा जा रहा है। असल में ये ऐडवेयर और मैलवेयर से इंफेक्टेड ऐप्स कितनी बार इंस्टॉल हुए हैं इस बारे में पक्के तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है। हालांकि, बताया जा रहा है कि यह संख्या 33 करोड़ से ज्यादा ही है। इसमें राहत की बात यह है कि गूगल ने इनमें से ज्यादातर ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है।

ट्विटर और ट्वीटडैक ठप हजारों यूजर्स हुए परेशान

ट्विटर और इसका डैशबोर्ड मैनेजमेंट प्लेटफार्म ट्वीटडैक ठप हो गया है। इसके चलते दुनियाभर में हजारों यूजर्स इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर स्पॉर्ट ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी लोगों को दी है। दो अक्तूबर की सुबह से यह समस्या शुरू हुई थी। ट्विटर सपॉर्ट अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया है, आपको ट्वीट करने, नोटिफिकेशन पाने या डायरेक्ट मैसेज देखने में समस्या हो सकती है। हम एक खामी को ठीक करने पर काम कर रहे हैं और जल्द ही यह सामान्य होगा। इसके अलावा कंपनी ने कोई और जानकारी नहीं दी है। आउटेज मॉनिटरिंग वेबसाइट को ट्विटर ठप होने की चार हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स मिल चुकी हैं। ये रिपोर्ट्स दुनिया भर से मिली हैं, जिनमें जापान, कनाडा और भारत शामिल हैं। ट्विटर के एक प्रतिनिधि ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को पहले बताया था कि कंपनी ट्वीटडेक में खामियों की जांच कर रही है। बता दें कि एक साथ कई ट्विटर अकाउंट से ट्वीट की मॉनिटरिंग करने के लिए ट्वीटडेक का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर इसका यूज रिपोर्ट्स और अन्य कॉन्टेंट क्रिएटर्स करते हैं।