ज्ञानलोक

By: Oct 11th, 2019 12:06 am
  1. ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में पहला व्यापार केंद्र किस स्थान पर बना।

(क) बंगाल

(ख) सूरत

(ग) कलकत्ता

(घ) नागपुर

  1. ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में व्यापार करने की अनुमति किस सन् में मिली।

(क) 1715

(ख) 1625

(ग) 1650

(घ) 1750

  1. भारत में चावल कृषित क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की कोटि है?

(क) प्रथम

(ख) चतुर्थ

(ग) तृतीय

(घ) द्वितीय

  1. हिंदू व जैन धर्म में ब्रह्मांड का केंद्र किसे माना गया है?

(क) कैलाश पर्वत

(ख) मेरु पर्वत

(ग) उज्जैन

(घ) पुष्कर झील

  1. चंद्रमा के आंतरिक भाग की परछाई को क्या कहा जाता है?

(क) पेनुम्ब्रा

(ख) उम्ब्रा

(ग) अडुलारेनसेंस

(घ) अड्डतुंब्रा

उत्तर : 1 घ 2 क 3 ख 4 ख 5 ग

अमित यूपीपीसीएस-2017 के टॉपर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2017 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 27 प्रकार के 676 पदों के लिए हुई इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 16 सितंबर से पहली अक्तूबर के बीच आयोजित किए गए थे। प्रतापगढ़ जिला के अमित शुक्ला ने इस परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरा स्थान प्रयागराज के अनुपम मिश्रा और तीसरा स्थान प्रतापगढ़ की मीनाक्षी पांडेय को मिला है। श्रावस्ती के शत्रुघ्न पाठक चौथे और मुरादाबाद की निधि डोडवाल पांचवें स्थान पर हैं। 676 पदों के लिए हुई इस परीक्षा में 22 अभ्यर्थी डेप्युटी कलेक्टर पद और 90 अभ्यर्थी डेप्युटी एसपी पद के लिए सिलेक्ट हुए हैं। पीसीएस के अंतर्गत आने वाले 27 प्रकार के 676 पदों के लिए हुई इस परीक्षा की प्रक्रिया काफी लंबी रही और लगातार इसे लेकर विवाद सामने आते रहे। प्री परीक्षा तीन बार जबकि मेंस परीक्षा को दो बार टालना पड़ा था। प्री परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का विवाद तो हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। वहीं  मेंस परीक्षा के दौरान प्रयागराज के एक केंद्र पर गलत प्रश्न पत्र बंटने पर दो विषयों की परीक्षा निरस्त भी करनी पड़ी। पीसीएस 2017 की प्री परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर, 2017 को किया गया था। हालांकि मेंस परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2018 को किया गया। मेंस परीक्षा का रिजल्ट सात सितंबर, 2019 को जारी हुआ, जिसमें 2029 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 16 सितंबर से पहली अक्तूबर के बीच चला। 58 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल नहीं हुए।

नई नियुक्ति

एस मणिकुमार केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति एस मणिकुमार शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां राजभवन में पूर्वाह्न दस बजे एक समारोह में न्यायमूर्ति मणिकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। न्यायमूर्ति मणिकुमार न्यायमूर्ति श्रषिकेश रॉय का स्थान लेंगे, जिन्हें उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App