ज्ञानलोक

  1. फारूक खान निम्न में से किस व्यवसाय से संबंधित है।

(क) पत्रकार

(ख) डाक्टर

(ग) वैज्ञानिक

(घ) एथलीट

  1. निम्नलिखित में से कौन पुर्तगाल का प्रधानमंत्री है और हाल ही में फिर से चुनाव जीता है।

(क) एंटोनियो कोस्टा

(ख) मारिया पल्ला

(ग) जोस सुकरात

(घ) मार्सेलो रेबेलो

  1. सलवा ईद नसेर जो महिलाओं के 400 मीटर विश्व खिताब जीतने वाली पहली एशियाई बनीं, निम्नलिखित में से किस देश से संबंधित हैं।

(क)  सऊदी अरब

(ख) फिलिस्तीन

(ग)  बहरीन

(घ) भारत

  1. निम्नलिखित में से किस पत्रिका ने अपनी 40 सबसे प्रभावशाली लोगों की वार्षिक सूची में दो भारतीयों का नाम लिया है।

(क) फॉर्च्यून

(ख) विश्व बैंक

(ग)  फोर्ब्स

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

  1. निम्न में से किस कंपनी ने इस साल दीवाली के लिए हरे पटाखे विकसित किए हैं।

(क) फेसबुक

(ख) सीएसआईआर

(ग) आईटीआई

(घ)नासा

उत्तर  : 1 क 2 क 3 ग 4 क 5 ख

10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक हर महीने स्कॉलरशिप

एनसीईआरटी 10वीं क्लास के छात्रों के लिए नैशनल टैलंट सर्च एग्जाम का आयोजन करता है। इसके लिए आवेदन का समय अभी है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाता है और चयनित छात्रों को उनकी शिक्षा के विभिन्न स्तरों पर वित्तीय सहायता मुहैया कराई जाती है। परीक्षा का आयोजन राज्य और राष्ट्रीयए दो स्तरों पर होता है। यह स्कॉलरशिप नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) देता है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले सभी छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण की परीक्षा को पास करने वाले छात्र ही दूसरे चरण की परीक्षा दे पाएंगे। 18 साल से कम आयु के ओपन के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें शिक्षा के हर स्तर पर एक निश्चित राशि स्कॉलरशिप के तौर पर हर महीने मिलती है। 11वीं और 12वीं क्लास में छात्रों को हर महीने 1250 रुपए मिलता है। अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट के लिए 2000 रुपए हर महीने मिलता है। पीएचडी के दौरान यूजीसी के नियमों के मुताबिक स्कॉलरशिप मिलती है।  परीक्षा में 100 नंबर के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 120 मिनट की होगी। दूसरे चरण की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

नई नियुक्ति

मणिकुमार केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति एस मणिकुमार ने यहां शुक्रवार को केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति मणिकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायामूर्ति मणिकुमार ने न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के स्थान पर मुख्य न्यायाधीश बने हैं, जिन्हें उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पिनारायीके अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

ऑफिस में झपकी लेने के लिए बनेंगे कमरे

देश के कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने वाले हर दस में से चार कर्मचारियों को नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दो अलग-अलग सर्वे की जानकारियों के मुताबिक, इसकी दो प्रमुख वजह काम संबंधी तनाव और नौकरी की अनिश्चितता है।  इसी समस्या का समाधान ढूंढने के लिए इंडिया इंक ने दस अक्तूबर को मनाए जाने वाले वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे को ऑफिसों में नैप रूम (सोने या झपकी लेने वाला कमरा) शामिल करने का फैसला लिया है। जोमैटो, ओयो, रेजरपे, स्टीलकेस, रेंटोमोजो और गोवर्क जैसी कंपनियों में पहले से ही नैप रूम हैं, जिनमें एंप्लॉयीज को 40 झपकियां लेने की इजाजत है। मनिपाल सिग्ना 360 वेल-बीइंग के सर्वे मेंपता चला कि 40 पर्सेंट भारतीयों को नींद नहीं मिलती है।