ज्ञानलोक

By: Oct 13th, 2019 12:05 am
  1. पृथ्वी द्वारा प्राप्त की जाने वाली ऊर्जा का कुछ हिस्सा परावर्तित किया जाता है, उसे क्या कहा जाता है?

(क) पृथ्वी का विकिरण

(ख) अर्थ स्केटेरिंग

(ग) धु्रवीय सीसा

(घ)  पृथ्वी का अल्बीडो

  1. नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

(क) 7 मई

(ख) 6 मई

(ग) 9 मई

(घ) 8 मई

  1. त्रिपिटक निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(क) सिक्खों से

(ख) हिंदुओं से

(ग) जैनियों से

(घ) बौद्धों से

  1. राष्ट्रीय पंचायती

राज दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 28 मार्च

(ख) 22 मार्च

(ग) 28 अप्रैल

(घ) 24 अप्रैल

  1. अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 2 जनवरी

(ख) 20 जनवरी

(ग) 2 फरवरी

(घ) 20 फरवरी

उत्तर 1 घ 2 ग 3 घ 4 घ 5 घ

लो आ गई साउंड शर्ट

अब बहरे भी फील कर पाएंगे म्यूजिक

पिछले कुछ साल में वियरेबल्स का मार्केट तेजी से बदला है और नया डिवाइस म्यूजिक और उसके खूबसूरत एहसास से जुड़ा है। यह वियरेबल दरअसल एक खास तरह का शर्ट है, जिसे साउंड शर्ट नाम दिया गया है। इस शर्ट में 16 सेंसर लगाए गए हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में संवेदना पैदा करते हैं और इस तरह बज रहे म्यूजिक का एहसास शरीर तक भेजते हैं, जिससे पूरी तरह सुनने में अक्षम दिव्यांग भी म्यूजिक को महसूस कर सकें। हाई टेक साउंड शर्ट एक कम्प्यूटर सिस्टम से जुड़ी होती है, जो स्टेज के चारों ओर लगाए गए माइक्रोफोंस से ऑडियो ट्रांसमिट करता है। इस तरह जिनकी श्रवण शक्ति कम होती है, वे भी शर्ट पहनकर कॉन्सर्ट या म्यूजिक इवेंट का आनंद ले सकते हैं। साउंड शर्ट को लंदन की एक कंपनी क्यूट सर्किट ने डिवेलप किया है। यह कंपनी केटी पेरी जैसे सिलेब्स के लिए म्यूजिक इवेंट्स में पहनने वाले आउटफिट्स डिजाइन कर चुकी है। क्यूट सर्किट ने कहा, साउंड शर्ट की मदद से कोई भी सुनने में अक्षम दिव्यांग  अपनी स्किन पर म्यूजिक को फील कर सकता है और पहली बार उसे किसी लाइव कॉन्सर्ट जैसा एक्सपीरियंट यह शर्ट पहनने पर मिलेगा। पहली बार किसी सुनने में अक्षम दिव्यांग व्यक्ति को ऑडियंस में बैठकर म्यूजिक फील करते देखने का एहसास ही अलग है। शर्ट की मदद से लाइव म्यूजिक एक्सपीरियंस आखिरकार सभी के साथ शेयर किया जा सकेगा। साउंड शर्ट कई चरणों में काम करती है और सबसे पहले इससे जुड़ा कम्प्यूटर सिस्टम माइक्रोफोन्स की मदद से स्टेज के अलग-अलग हिस्सों पर साउंड रिकार्ड करता है। साउंड शर्ट को स्किन के लिए कंफर्टेबल बनाया गया है और किसी भी तरह के वायर्स इसमें नहीं हैं। बात साउंड शर्ट की कीमत की करें तो जाहिर सी बात है, यह टेक्नोलॉजी अभी बहुत महंगी है। साउंड शर्ट की कीमत सेल के लिए 3673 डालर से ज्यादा हो सकती है। 

नई नियुक्ति

एफआईपी में जेंडर इक्विटी का नेतृत्व करेंगी नादिया बुखारी

रॉयल फार्मास्युटिकल सोसायटी, इंग्लिश फार्मेसी बोर्ड की पूर्व सदस्य नादिया बुखारी को अंतरराष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन के साथ लैंगिक इक्विटी और विविधता के लिए वैश्विक नेतृत्व के रूप में नियुक्त किया गया है। वह डब्ल्यूएचओ के ईएमआरओ क्षेत्र में काम पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जो पूर्वी भूमध्य सागर में 21 राज्यों को शामिल करता है, जिसमें राष्ट्रमंडल में निम्न व मध्यम आय वाले देशों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App