ज्ञानलोक

By: Oct 15th, 2019 12:05 am
  1. केंद्र सरकार ने सेला दर्रा के तहत एक सुरंग बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो राज्य में है।

(क) सिक्किम

(ख) असम

(ग) नागालैंड

(घ) अरुणाचल प्रदेश

  1. डाक विभाग ने भारत और किस देश के बीच कूल ईएमएस सेवा शुरू की है।

(क) ब्राज़ील

(ख) चीन

(ग) जापान

(घ)  संयुक्त राज्य अमरीका

  1. उस प्रसिद्ध विरासत भवन का नाम बताइए, जिसका पुणे में राष्ट्रीय फिल्म पुरालेख (एनएफएआई) में नवीनीकरण और उद्धाटन किया गया था।

(क) जयकर बंगला

(ख) चेल बंगला

(ग) तालझोरा बंगला

(घ) मैक्लुस्कीगंज बंगला

  1. विश्व की सबसे लंबी बलुआ पत्थर की गुफा जिसे कर्म पुरी कहा जाता है, किस भारतीय राज्य में खोजी गई है।

(क) मेघालय

(ख) सिक्किम

(ग) त्रिपुरा

(घ) अरुणाचल प्रदेश

  1. भारत में अपनी तरह का पहला ज्ञान पोर्टल, जो कई भाषा सीखने के लिए एकल बिंदु स्रोत बनने पर केंद्रित है।

(क) सत्यवचन

(ख) सिखपसार

(ग) भारतवाणी

(घ) ब्रम्हावाणी

उत्तर 1 घ 2 ग 3 ग 4 क 5 ग

इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ अपेक्षा का गिफ्ट

कर्नाटक के मंगलुरु की अपेक्षा कोट्टारी को सबसे लंबा गिफ्ट आइटम डिजाइन करने के लिए इंडिया बुक ऑफ  रिकार्ड्स में जगह मिली है। गिफ्ट का साइज  25/25 सेमी है। इसकी कुल लंबाई 10 मीटर (1000 सेंटीमीटर) है। इस पर देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की महान हस्तियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की जानकारी उनकी फोटो के साथ दी गई है। अपेक्षा ने कहा है कि वह गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के लिए भी आवेदन करेंगी। इस यूनिक गिफ्ट की थीम अतुल्य भारत पर आधारित है। अपेक्षा होम ट्यूटर हैं। वह शहर के बेसंत इवनिंग कालेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। अब तक 35 तरह के अनोखे गिफ्ट आइटम तैयार कर चुकी हैं। अपेक्षा ने बताया कि मैं मंगलुरु से हूं।  मैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उनके जन्मदिन और सालगिरह पर तोहफे बनाती हूं।

नई नियुक्ति

राजस्थान में 11 नए आईएएस अधिकारियों ने संभाला कार्यभार

राज्य सरकार ने एक आदेश जारी करके 11 नए आईएएस अधिकारियों को प्रशिक्षण समाप्ति के बाद नियुक्तियां दे दी है। प्रथम नियुक्ति बतौर इन सभी को उपखंड अधिकारी के पद पर लगाया गया है। इसके साथ ही आठ आरएएस अधिकारियों को एपीओ किया गया है। ढइतझश्वेता चौहान को भीलवाड़ा के शाहपुरा में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। इसी तरह तेजस्वी राणा को चित्तौड़गढ़, उत्सव कौशल को कुम्हेर, अवधेश मीणा को भीनमाल, अक्षय गोदारा मावली, गौरव सैनी को रतनगढ़, सुशील कुमार को राजसमंद, देवेंद्र कुमार को किशनगढ़ अजमेर, रिया केजरीवाल को बीकानेर उत्तर, श्रीनिधि बीटी को बाली, सौम्या झा को उदयपुर के गिर्वा में उपखंड अधिकारी बनाया गया है इसके साथ ही नौ आरएएस अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतिक्षा में रखा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App