ज्ञानलोक

By: Oct 16th, 2019 12:05 am
  1. केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के न्यायिक क्षेत्र का कार्य कौन सा न्यायालय करता है।

(क) केरल हाईकोर्ट

(ख) तमिलनाडु हाईकोर्ट

(ग) बॉम्बे हाईकोर्ट

(घ) कलकत्ता हाईकोर्ट

  1. सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या को कौन बदल सकता है।

(क) कानून द्वारा संसद

(ख) राष्ट्रपति आदेश

(ग)  केंद्र सरकार की अधिसूचना

(घ) सुप्रीम कोर्ट की अधिसूचना

  1. दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश संविधान के किस संशोधन से बनाया गया।

(क) 63 वां संशोधन

(ख) 69 वां संशोधन

(ग) 76 वां संशोधन

(घ) 74 वां संशोधन

  1. भारत में तीन स्तरीय पंचायती प्रणाली कितनी जनसंख्या से ऊपर वाले राज्यों में है।

(क) 15 लाख

(ख) 20 लाख

(ग) 30 लाख

(घ) 25 लाख

  1. निम्नलिखित में कौन राज्यपाल को उसके कार्यालय से हटा सकता है।

(क) संसद

(ख) राज्य विधानसभा

(ग) राष्ट्रपति

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर 1 क 2 क 3 ख 4 ख 5 ग

खाली पेपर देने पर भी फुल मार्क्स

कोई भी स्टूडेंट अगर टीचर को असाइनमेंट के नाम पर खाली कागज थमा दे तो उसका पेपर में फेल होना तो लाजमी है, लेकिन जापान की इमी हागा को ऐसा करने पर क्लास में सबसे ज्यादा मार्क्स मिले। इसकी वजह थी वह तकनीक जिसकी मदद से इमी ने अपनी असाइनमेंट पूरी की। माए यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली इमी को उसकी टीचर ने निंजा म्यूजियम ऑफ इगारू टॉपिक पर लेख लिखने को कहा था। साथ ही पूरी क्लास को हिदायत दी कि जो कोई भी क्रिएटिव तरीके से इसे लिखेगा, उसे अच्छे मार्क्स मिलेंगे। इमी ने यह सुनते ही ठान लिया कि उसकी असाइनमेंट पूरी क्लास से अलग होगी। इसलिए उसने अबुरीदाशी तकनीक इस्तेमाल करने का फैसला किया। अबुरीदाशी जापान की प्राचीन तकनीक है, जिसके द्वारा लोग एक-दूसरे से गुप्त संदेशों का आदान-प्रदान करते थे। इसमें भेजे जाने वाले संदेश तब तक दिखाई नहीं देते थे जब तक कि उस कागज को आग के ऊपर न रखा जाए। इसके लिए उसने पहले रात भर सोयाबीन को भिगोकर एक इंक तैयार की। इसके बाद सुबह उसे निचोड़कर निकले रस को पानी में मिलाकर दो घंटे तक रखा ताकि लिखने लायक इंक बन जाए। फिर पतले कागज पर लेख लिखा।

नई नियुक्ति

लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने संभाली 16 कोर की कमान

सेना के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर जम्मू संभाग की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली महत्त्वपूर्ण 16 कोर की लेफ्टिनेंट जनरल हर्ष गुप्ता ने कमान संभाल ली। उत्तरी कमान की यह अहम कोर जम्मू में नियंत्रण रेखा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सक्रिय आतंकियों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए भी मुहिम चला रही है। हर्ष गुप्ता ने 16 कोर मुख्यालय नगरोटा में सेना की इस सबसे बड़ी ऑपरेशनल कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह से संभाली है। नए कोर कमांडर ने अधिकारियों व जवानों को क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ नियंत्रण रेखा पर कड़ी सतर्कता से दुश्मन के मंसूबे नाकाम बनाने की मुहिम जारी रखने पर जोर दिया। उन्होंने सेना के जवानों के बुलंद हौसले की सराहना भी की। वह जल्द ही जम्मू  के विभिन्न हिस्सों के दौरे करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App