ज्ञानलोक

By: Oct 17th, 2019 12:05 am
  1. पृथ्वी द्वारा प्राप्त की जाने वाली ऊर्जा का कुछ हिस्सा परावर्तित किया जाता है, उसे क्या कहा जाता है?

(क) पृथ्वी का विकिरण

(ख) अर्थ स्केटेरिंग

(ग) धु्रवीय सी.सा

(घ) पृथ्वी का अल्बीडो

  1. नोबेल पुरस्कार विजेता रविंद्र नाथ टैगोर का जन्मदिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

(क) 7 मई

(ख) 6 मई

(ग) 9 मई

(घ) 8 मई

  1. त्रिपिटक निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?

(क) सिक्खों से

(ख) हिन्दुओं से

(ग) जैनियों से

(घ) बौद्धों से

  1. राष्ट्रीय पंचायती

राज दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 28 मार्च

(ख) 22 मार्च

(ग) 28 अप्रैल

(घ) 24 अप्रैल

  1. अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 2 जनवरी

(ख) 20 जनवरी

(ग) 2 फरवरी

(घ)20 फरवरी

उत्तर 1 घ 2 ग 3 घ 4 घ 5 घ

गेट-2020 एप्लिकेशन करेक्शन विंडो खुली

आईआईटी दिल्ली ने गेट 2020 एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। इस लिंक के जरिए आप अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। हालांकि केवल छोटे-मोटे बदलाव ही एप्लिकेशन फॉर्म में किए जा सकते हैं, जैसे पिता का नाम, कालेज का नाम आदि। करेक्शन करने के लिए आवेदक को अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा। गेट-2020 परीक्षा का आयोजन 25 विषयों में पहली, दो और आठ व नौ फरवरी को किया जा रहा है। अगर कोई आवेदक अपने परीक्षा केंद्र में बदलाव करना चाहता है, तो वह 15 नवंबर तक ऐसा कर सकता है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 9ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक होगा, वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक होगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड तीन जनवरी से डाउनलोड के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। वहीं परीक्षा का रिजल्ट 16 मार्च, 2020 को जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा को पास करने वाले आवेदकों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और आर्किटेक्चर आदि कोर्सेस के पीएचडी कोर्स में दाखिला मिलेगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद प्राप्त अंकों की वैधता अगले तीन सालों तक होती है।

नई नियुक्ति

राजेश रंजन विश के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

वाधवानी इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल हेल्थकेयर (विश) ने राजेश रंजन सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी की यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्रीसिंह आधुनिक सुविधाओं वाली इस हेल्थकेयर संस्था के कार्य एवं प्रभाव को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। वह तीन दशकों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में संयुक्त रूप से स्वास्थ्य एवं विकास आधारित गैर लाभकारी संस्थानों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही श्रीसिंह टेक्नो मैनेजेरियल एवं विश्लेषण में भी कुशल हैं। वाधवानी इनिशिएटिव आफ सस्टेनेबल हेल्थकेयर लार्ड्स एजुकेशन एंड हैल्थकेयर सोसायटी ऑफ इंडिया का अग्रणी एवं प्रभावी कार्यक्रम है। इसके तहत सोयायटी दूरदराज इलाकों में रहने वाले जरूरतमंदों तक प्राथमिक स्वास्थ्य की पहुंच और इसकी गुणवत्ता में सुधार के लिए अत्याधुनिक तकनीक और डिजिटल सोल्यूशन उपलब्ध कराती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App