ज्ञानलोक

By: Oct 27th, 2019 12:05 am
  1. वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी राजभाषाएं वर्णित हैं?

(क) 14

(ख) 22

(ग) 24

(घ) 25

  1. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा से राजस्थान सटा हुआ नहीं है?

(क) महाराष्ट्र

(ख) गुजरात

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) हरियाणा

  1. पृथ्वी पर कुल कितने महासागर हैं?

(क) 6

(ख) 9

(ग) 5

(घ) 4

  1. पृथ्वी पर कुल कितने महाद्वीप हैं?

(क) 9

(ख) 7

(ग) 8

(घ) 6

  1. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है?

(क) अफ्रीका

(ख) दक्षिण अमरीका

(ग) आस्ट्रेलिया

(घ) एशिया

उत्तर 1 ख 2 क 3 ग 4 ख 5 घ

गूगल के ऐप छुड़ाएंगे ऐप-फोन की लत

किशोर हो या फिर अधेड़ अधिकतर लोग ज्यादातर समय फोन पर ही अपनी नजर गढ़ाए रहते हैं। इससे वह अपने परिवार या फिर पढ़ाई को समय नहीं दे पाते हैं। इससे न सिर्फ आपकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि रिश्तों की डोर भी नाजुक हो रही है। गूगल ने इसी जरूरत को समझते हुए नए ऐप जारी किए हैं, जो स्मार्टफोन की लत छुड़ाने में मदद करेंगे। गूगल की तरफ से लांच किया गया ऐप मॉर्फ  फोन के इस्तेमाल को कम करता है। इसे चलाने के लिए बहुत ज्यादा तकनीकी ज्ञान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे कोई भी उपयोगकर्ता बड़ी ही आसानी से इस्तेमाल कर सकता है। मिसाल के रूप में देखें तो आप अपने ऑफिस में हैं, तो यह गूगल ड्राइव, जीमेल जैसे कार्य संबंधित ऐप की ही सलाह देता है। इतना ही नहीं जब आप दफ्तर से घर जाते हैं तो यह मनोरंजन और सोशल मीडिया ऐप दिखाएगा। गूगल का वी क्लिक एप एक गेम की तरह है, इसमें दिए गए फ्लिप बटन को परिवार के साथ वक्त बिताने के दौरान ऑन किया जा सकता है। इस ऐप में आप काफी सदस्यों को जोड़ सकते हैं। डेजर्ट आईलैंड भी मॉर्फ की तरह एक लांचर ऐप है। इस ऐप को फोन में इंस्टॉल करने के बाद उपयोगकर्ता अपने फोन में केवल सात एप्लिकेशन ही इस्तेमाल कर सकता है।  पोस्ट बॉक्स एप्लिकेशन उन उपयोगकर्ताओं के लिए काम का साबित हो सकता है, जिन्हें फोन पर आए हर नोटिफिकेशन को देखने की इच्छा होती है। पोस्ट बॉक्स फोन पर आने वाले सारे नोटिफिकेशंस को पहले अपने पास रख लेता है। इसके बाद वह इन्हें दिन में एकए दो या तीन बार दिखाता है। पेपर फोन ऐप उपयोगकर्ताओं की लत को कम करने के लिए लांच किया गया है। यह फोन में मौजूद सभी जरूरी जानकारियों को पेपर पर प्रिंट करने की सहूलियत देता है। अनलॉक क्लॉक उपयोगकर्ताओं को बताता है कि उन्होंने एक दिन में कितने बार अपने फोन को अनलॉक किया है।

नई नियुक्ति

मनोज जैन गेल के अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक

सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने मनोज जैन को सरकारी प्राकृतिक गैस कंपनी गेल का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया है। मनोज जैन वर्तमान में महारत्न कंपनी गेल में निदेशक (व्यापार विकास) हैं। गेल के सीएमडी के लिए जैन सहित लोगों ने साक्षात्कार दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा उनकी नियुक्ति की पुष्टि हो जाने के बाद 57 वर्षीय जैन गेल में अगस्त, 2022 तक सीएमडी पद पर रहेंगे। जैन भुवन चंद्र त्रिपाठी की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल जुलाई में सेवा के तीसरे विस्तार से इनकार कर दिया था। जैन, जिनके पास परियोजनाओं, पाइपलाइन अखंडता प्रबंधन और विपणन में तीन दशक से अधिक का अनुभव है, पिछले साल जून में गेल को निदेशक (व्यवसाय विकास) नियुक्त किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App