ज्योतिष हेल्पलाइन

By: Oct 5th, 2019 12:05 am

मेरा अपना घर कब बनेगा?

-सुभाष,शिमला

आपके घर बनने की संभावनाएं 12 जुलाई, 2020 और 11 जुलाई 2022 के मध्य बन रही हंै। 2021 के अंतिम चरण में भी इसके योग बन रहे हैं। अच्छे परिणाम अनुभव करने के लिए सफेद जिरकन और मोती पहनें।

मुझे अच्छी नौकरी कब मिलेगी? 

                                                 – तरुण, हमीरपुर

आपको अच्छी  नौकरी कुछ समय के बाद मिलेगी। विदेश में स्थायी निवास के संकेत नहीं बनते हैं। शीघ्रता के लिए फिरोजा और लाल मूंगा पहनें।

मेरी आर्थिक स्थिति कब सुधरेगी?

                                         – विक्रम सिंगला, कांगड़ा

आपको कुछ समय के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वर्ष 2021 में आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ बदलाव होगा। बेहतर परिणाम अनुभव करने के लिए फिरोजा और पन्ना पहनें।

मेर विवाह कब होगा? क्या वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा?       

                                       -रंजू, ऊना

आपके विवाह होने की संभवनाएं 18 सितंबर 2021 में बन रही हैं। आपका वैवाहिक जीवन बहुत सुखद रहेगा। परिणामों में शीघ्रता के लिए सफेद जिरकन और लाल मूंगा पहनें।

क्या विदेश जाने की मेरी कोई संभावनाएं बनती हैं?         

– राहुल, सुंदरनगर

आपकी कुंडली में विदेश जाने के संकेत तो बनते हैं,लेकिन आपका।  स्थायी निवास नहीं होगा। शीघ्रता के लिए पन्ना और फिरोजा पहनें।

डा. प्रेम कुमार शर्मा

प्रश्नों के उत्तर के लिए स्पष्ट नाम, जन्मतिथि एवं समय आदि भेजें हेड आफिस प्त 1456 सेक्टर-4, पंचकूला-134109, फोन, फैक्स-0172-2562832, 2572874, ब्रांच आफिस-डा. प्रेम कुमार शर्मा, ई-31, पहली मंजिल, कालकाजी, नई दिल्ली-19 फोन नं. 011-26449898, 26489899


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App