टौणीदेवी अस्पताल चौक दुर्घटनाआें को दे रहा न्योता, लोग परेशान

By: Oct 16th, 2019 12:20 am

गाडि़यों का वजन सह नहीं पाया चैंबर

 

टौणीदेवी -अस्पताल चौक पर बरसात के पानी की निकासी के लिए बनाया गया लोहे का चैंबर एक सप्ताह भी गाडि़यों का वजन सहन नहीं कर पाया है। इससे अब यहां दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है तथा गाडि़यों के टायर खराब हो रहे हंै। विभाग ने मात्र इस कार्य को करवाने में मात्र लीपापोती ही की है। टौणीदेवी में सिविल अस्पताल चौक पर गाडि़यों का हमेशा जमघट लगा रहता है। बरसात के सारे पानी का बहाव यहीं पर रहता है। इससे दुकानदारों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात तेज होने पर पानी टपरे गांव की ओर सड़क किनारे बनी दुकानों में घूस जाता है। इससे दुकानदारों का सारा सामान खराब हो जाता है। चौक पर मिट्टी से लोगों का जीना दूभर हो जाता है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद से इस समस्या के सुधार की मांग बीडीसी सदस्य प्रेम लता, टौणी देवी भाजपा के अध्यक्ष रवि राणा, उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, सूबेदार मेजर कर्म चंद चौहान, पूर्व बीडीसी सुशील कुमार, विक्की, करतार ठाकुर, सुशील मनकानिया सहित कई अन्य लोगों ने की थी। इसके उचित निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिए गए थे। विभाग ने तुरंत कारवाई करते हुए यहां पर पानी की निकासी के लिए पक्की नाली सड़क के मध्य बनाई और इसके ऊपर लोहे के जाले की बजाय सरिए का जाला डाल दिया। सरिये का जाला एक सप्ताह भी वजन नहीं झेल पाया। नाली को बनाने के लिए प्रशासन ने तीन दिन टौणीदेवी टपरे सड़क को बंद रखा था, लेकिन अब यह कार्य अधूरा ही साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने यहां पर पक्का लोहे का जाला डालने की मांग की है। जिससे चैंबर भी मिट्टी से न भरे और न ही टूटे। अन्यथा हजारों रुपए खर्च करने का लाभ किसी को नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों ने समस्या के तुरंत समाधान की मांग की है। जिससे यहां पर लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पडे़। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता जगदीश कानूनगो का कहना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। लोहे के जाले की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यहां पर उचित व्यवस्था जल्द ही कर दी जाएगी। जिससे लोगों को दिक्कत न हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App