ट्रंप 24 को व्हाइट हाउस में मनाएंगे दिवाली

By: Oct 23rd, 2019 12:04 am

वाशिंगटन – अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल 24 अक्तूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे। यह राष्ट्रपति के तौर पर उनकी तीसरी दिवाली होगी। बताया गया है कि ट्रम्प व्हाइट हाउस में दीप जलाकर आधिकारिक तौर पर जश्न की शुरुआत करेंगे। भारत में दिवाली 27 अक्तूबर को मनाई जानी है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2009 में व्हाइट हाउस में दिवाली मनानी शुरू की थी। ट्रंप ने भी चुनाव जीतने के बाद इस परंपरा को जारी रखा। 2017 में उन्होंने ओवल ऑफिस में भारतीय-अमरीकी समुदाय और प्रशासन के कुछ अधिकारियों के साथ दीप जलाकर दिवाली मनाई थी। पिछले साल उन्होंने भारतीय राजदूत नवतेज सरना को दिवाली जश्न के लिए व्हाइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में बुलाया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App