डलहौजी में आज निकालेंगे शोभायात्रा

By: Oct 12th, 2019 12:20 am

डलहौजी- सदर बाजार वाल्मीकि सभा की ओर से महर्षि वाल्मीकि के प्रगट दिवस के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष देस राज व उपाध्यक्ष अजय ने बताया कि शहर में शनिवार 12 अक्तूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि का गुणगान करते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि रविवार 13 अक्तूबर को सदर बाजार बाल्मीकि मंदिर के प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App