डीएवी आलमपुर के 11 खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल

By: Oct 22nd, 2019 12:28 am

डीएवी संस्था के सौजन्य से आयोजित टूनामेंट में छात्रों ने मनवाया प्रतिभा का लोहा

जयसिंहपुर –डीएवी स्कूल आलमपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश ने डीएवी संस्था द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में  भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार जीते। डीएवी स्कूल मंडी में आयोजित योग प्रतियोगिता में डीएवी आलमपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी जीती। लड़कों में अखिल को श्रेष्ठ योग प्रतिभागी व लड़कियों में समीक्षा को श्रेष्ठ प्रतिभागी चुना गया। योग टीम का चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में डीएवी आलमपुर के समीर ने स्वर्ण पदक , शिवांशु  व अंशुल ने रजत पदक , आदित्य, साहिल, सुजल व शुभम ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में समीर का चयन राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ। डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित रायफल शूूटिंग प्रतियोगिता में कीर्ति ने कांस्य पदक जीता। कीर्ति का चयन राष्ट्र स्तर रायफल शूटिंग के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर खुशी धीमान का राष्ट्र स्तरीय बैडमिंटन  प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। डीएवी स्कूल नादौन में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल आलमपुर के अंकित और साहिल नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता हैदराबाद के लिए चयनित हुए। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने डीएवी आलमपुर के विजेता खिलाडि़यों व विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को सम्मानित किया । 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App