डेढ़ लाख वोटर करेंगे फैसला

By: Oct 4th, 2019 12:01 am

धर्मशाला में 82 हजार 62, पच्छाद में 74452 मतदाता

शिमला – धर्मशाला और पच्छाद में होने वाले उपचुनाव के लिए अब 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। अब 21 अक्तूबर को वोटिंग होगी और 24 को मतगणना। दोनों जिलों में आगामी 27 अक्तूबर तक प्रदेश सरकार कोई भी घोषणा नहीं कर सकेंगी। जानकारी के मुताबिक धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में 88 और पच्छाद में 113 मतदान केंद्र हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 82 हजार 62 मतदाता हैं, जिनमें 41 हजार 943 पुरुष, 40 हजार 119 महिला, 923 पुरुष सर्विस वोटर और 54 महिला सर्विस वोटर हैं। इसी तरह से 18 और 19 वर्षीय मतदाता 2108 हैं, जिसमें 1147 पुरुष और 961 महिला मतदाता शामिल हैं। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में कुल 74 हजार 452 मतदाता हैं, जिसमें 38 हजार 283 पुरुष और 36 हजार 169 महिला हैं। इसमें सामान्य पुरुष 37 हजार 717 और 36 हजार 159 महिला वोटर हैं, जबकि सर्विस वोटर में 566 पुरुष और 10 महिला मतदाता शामिल हैं। यहां 18 और 19 वर्षीय मतदाताओं की संख्या 3135 हैं, जिसमें 1590 पुरुष और 1535 महिला वोटर हैं।

ये चुनावी मैदान में

धर्मशाला

प्रत्याशी    दल

विशाल नैहरिया       भाजपा

विजय इंद्र कर्ण        कांग्रेस

निशा कटोच           निर्दलीय

पूनेश शर्मा निर्दलीय

सुभाष शुक्ला          निर्दलीय

राकेश कुमार          निर्दलीय

डा. मनोहर धीमान    निर्दलीय

पच्छाद

रीना कश्यप           भाजपा

गंगूराम मुसाफिर       कांग्रेस

दयाल प्यारी           निर्दलीय

पवन कुमार            निर्दलीय

सुरेंद्र पाल  निर्दलीय


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App