तक्षशिला स्कूल के होनहाराें को इनाम

By: Oct 1st, 2019 12:30 am

13वें सालाना समारोह के दौरान मुख्यातिथि डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने दी शाबाशी

मंडी –तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल मंडी का 13वां सालाना समारोह स्कूल परिसर में मनाया गया। इस दौरान उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर मुख्य अतिथि व जिला अतिरिक्त दंडाधिकारी श्रवण मांटा विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में भव्य मल्होत्रा, उत्प्रेक्षा, लावण्या, हर्षिल मल्होत्रा, आस्मी, सक्षम सिंह, अर्णव शुक्ला, सानिका कपूर, और सार्थक कपूर को आइंस्टाइन, रेयांश वैद्य, दिव्यांश, अरिंदम ठाकुर, देवर्श शर्मा, भव्य मल्होत्रा, नाविका कपूर, पूर्वांशी, वृंदा बिष्ट, प्रियल और चेस्ना, आर्यभट्ट, मन्नत, जसप्रीत दिव्याचक्षु, निलाक्ष शर्मा, भव्य मल्होत्रा, यागिका, भव्य बहल, गुरवाणी और वैभव को मुख्य कलाकार, नभ्या शर्मा, अनाया, मनराज सिंह, देवर्श शर्मा, रिघवन शर्मा, स्नेहा सैणी, सलिल वैद्य, सारिष्ट शर्मा और अन्वेक्षा को मुख्य गायक, हेतल, तंजिल टंडन, स्नेहा सैणी, युगरत्न, अदविका कपूर और अविशा को मुख्य नर्तक, काश्वी चौहान, दिव्यांश, सानिका कपूर, काया गुप्ता, भव्य मल्होत्रा, उत्प्रेक्षा, लावव्या, वृंदा बिष्ट, और चेश्न को मुख्य वक्ता,  सानिका कपूर, देवांशी चंदेल, विश्व विद, दिशा, युक्ति मरवाह और गुरवाणी को मुख्य शेफ के रूप में सम्मानित किया गया। सत्र 2018—19 सीबीएसई द्वारा संचालित परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है, जिसमें सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें अरुणधति ने 96 प्रतिशत , प्रेयति ने 95 प्रतिशत, आर्या ने 94.4 प्रतिशत व वाणी ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जिन्हें पुरस्कार दिए गए। स्कूल गान के साथ यह समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर भोज का आयोजन भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App