ताइक्वांडो में छाए डीएवी के छात्र

By: Oct 23rd, 2019 12:28 am

अवाहदेवी –डीएवी पब्लिक स्कूल ग्रयोह के छात्रों ने एक बार फिर डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स स्टेट लेवल खेलकूद प्रतियोगिता की विभिन्न खेलों में अपना परचम लहराया है। इन दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल की छात्रा रिया ने राइफल शूटिंग की 10 मीटर की रेंज में स्वर्ण पदक झटका। इन खेलों के अंतर्गत ताइक्वांडो में 58 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। इसी खेल में 86 किलोग्राम भार को दिव्यांश ठाकुर ने रजत पदक, 72 किलोग्राम भार वर्ग में प्रवेश ने रजत पदक और  45 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श आर्य ने भी रजत पदक पर अपना कब्जा जमाया। खेलों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी।  प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने ताइक्वांडो की कोचिंग दे रहे अवाहदेवी स्थित टाइगर अकादमी ऑफ  मार्शल आर्ट संस्थान के कोच मास्टर दिनेश कुमार को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App