दम घोंट रहा कूड़े से निकल रहा धुआं

By: Oct 25th, 2019 12:20 am

सरकाघाट – सरकाघाट-अवाहदेवी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मोरगलू में नगर पंचायत सरकाघाट की सातों वार्डों की गंदगी प्रतिदिन जहां टनों के हिसाब से खुले में डंपिंग साइट पर फेंकी जा रही है, वहीं राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पिछले एक सप्ताह से किसी ने गंदगी को जलाने के लिए गंदगी के ढेर को आग लगा दी है। आग से उठने वाले धुएं से आसपास के गांव टटीह, भलवान व मोरगलू में रह रहे हजारों लोगों का जीना दूभर हो गया है। इस दमघोटू धुएं व गंदगी से लोग अपने घरों में जहां दिन को अपने खेत-खलियानों में काम नहीं कर पा रहे हैं, वहीं रात को धुएं की इतनी बदबू बढ़ जाती है कि स्थानीय लोग अपने घरों में सो नहीं पा रहे है, जिनको सांस की बीमारी है उन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। उनका तो जीना दूभर हो गया है। महिला मंडल टटीह की प्रधान कमला देवी, युवक मंडल के प्रधान अनिल ठाकुर, नगर पंचायत सरकाघाट के उपाध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, ओमप्रकाश, रमेश चंद, हेमराज, राकेश गुप्ता आदि ने बताया कि डंपिंग साइट के साथ कई किसानों के खेत है और घासनियां है। आज-कल घास कटाई व खेतीबाड़ी का कार्य जोरों पर है, लेकिन डंपिंग साइट से उठ रहे धुएं की दमघोटू गंध ने किसानों का काम करना मुश्किल हुआ है, लेकिन अब तो हद ही हो गई है इतनी बदबू से बीमारी फैलने का भय सताने लगा है। यही नहीं, डंपिंग साइट की गंदगी पानी की स्कीमों को भी दूषित कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बारे प्रशासन को कई बार लिखित व मौखिक तौर पर डंपिंग साइट पर कूड़ा-कचरे को बड़ा गड्ढा बनाकर उसी मंे डाला जाए, ताकि वहां से गंदगी रिस कर साथ लगती पानी स्कीमों को दूषित न करे और न ही दमघोटू बदबू हवा मंे मिल कर स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य न बिगड़े,  लेकिन काई साल बीत गए आज तक यह समस्या जस की तस बनी हुई। स्थानीय लोग प्रशासन व नगर पंचायत की अनदेखी से खफा है। उन्होंने अपनी मांग दोहराई है अन्यथा नप कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App