दिवाली पर दौड़ेंगी 336 एक्स्ट्रा बसें

By: Oct 25th, 2019 12:01 am

एचआरटीसी ने लोगों के सुविधा को तैयार किया रूट चार्ट

शिमला – दिवाली के अवसर पर एचआरटीसी हिमाचल व बाहरी राज्यों के लिए अतिरिक्त 336 बसें चलाएगा। इस निगम प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है और बसों के रूट भी निर्धारित कर दिए हैं। ये बसें 25 अक्तूबर से प्रदेश के 17 डिपुओं  से चलना शुरू हो जाएगी।  निगम ने दिल्ली के लिए 220 बसें चलाई हैं। इसमें 24 अक्तूबर यानी गुरुवार कोे 18 बसें चलाई गईं, जबकि 25 अक्तूबर को 44 और 26 अक्तूबर को 54 बसें विभिन्न डिपुओं से चलेंगी। इसी तरह दिल्ली के लिए भी निगम द्वारा बसें चलाई जा रही हैं। तीन दिन लगातार 116 बसें चलेंगी। इसमें 24 अक्तूबर को 56 बसें चलाई गईं, जबकि 25 अक्तूबर का 82 बसें और 26 अक्तूबर को भी 26 बसें चलेगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के बाहरी राज्यों में रहने वाले और हिमाचल में रह रहे बाहरी राज्यों के लिए ये अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है।  धर्मशाला व देहरा के लिए स्पेशल वोल्वो बसें भी चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन ने प्रदेश के सभी आरएम को निर्देश दिए हैं कि दिवाली पर चलाई जा रही स्पेशल बसों की समयसारणी चरणबद्ध तरीके से तैयार करें, ताकि दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी जैसे शहरों से समय समय पर यात्रियों को बस सेवा मिल सके।

लोकल रूट पर चार बजे के बाद गाडि़यां नहीं

दीपावली के दिन हिमाचल के लोकल रूटों पर शाम चार बजे के  बाद एचआरटीसी की बसें नहीं चलेंगी। चालक-परिचालक निर्धारित समय में बसें अड्डों को खड़ी कर दिवाली मना सकेंगे। लांगरूट सहित बाहरी राज्य के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल बसों के चालक व परिचालक यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर दिवाली मना सकेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App