दि मैग्नेट में रंगोली प्रतियोगिता

संतोषगढ़ – दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चारों सदनों अरावली, उदयगिरी, नीलगिरी और शिवालिक सदन के बच्चों ने भाग लेते हुए बहुत ही सुंदर रंगोली बनाई। अरावली सदन के रक्षित, दिशि, प्रीति, नंदिनी अंबतिंका और व्युला ने प्रथम स्थान, नीलगिरी सदन के नेहा, साक्षी, कनन, तान्या, नीतिका और साधना ने द्वितीय स्थान, उदयगिरी सदन के कंचन, विदुषी, इशिता, शीतल, कशिश और कर्ण तृतीय स्थान पर रहे। इस पावन उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण चैहान ने तथा स्कूल के निदेशक अजीत सिंह चैहान ने बच्चों तथा स्कूल के सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।