देशराज भोरंज भाजपा के मंडलाध्यक्ष

By: Oct 28th, 2019 12:20 am

99 बूथों के अध्यक्षों ने दिया समर्थन, पूर्व सीएम पे्रम कुमार धूमल और विधायक ने दी बधाई

भोरंज –भाजपा मंडल भोरंज के संगठनात्मक चुनाव प्रभारी नवीन शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए। इस अवसर पर नवनिर्मित 99 बूथों के अध्यक्ष, सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य व मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष मौजूद रहे। विनोद सोनी संगठनात्मक चुनाव के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने अपने भाषण में पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया व आगामी मंडल अध्यक्ष की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री व अशोक ठाकुर द्वारा मंच संचालन किया गया। चुनाव प्रभारी नवीन शर्मा द्वारा नामांकन आमंत्रित किए गए और संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को अमल में लाया। इस दौरान केवल एक ही नामांकन देशराज शर्मा का प्राप्त हुआ। नामांकन की पूर्ण जांच कर तय समय अवधि के उपरांत देशराज शर्मा को मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित 99 बूथों के अध्यक्षों ने एकमत होकर के उनका समर्थन किया। इस अवसर पर प्रभारी नवीन शर्मा ने कहा कि संवैधानिक प्रणाली का पूर्ण रूप से वहन करते हुए यह प्रक्रिया की गई और सभी बूथ अध्यक्षों की सर्वसम्मति उपरांत देशराज शर्मा को मंडल का अध्यक्ष घोषित करता हूं। उन्होंने नवनिर्मित अध्यक्ष को बधाई दी और अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए अधिकृत किया। इस अवसर पर विधायक कमलेश कुमारी ने नवनिर्मित मंडल अध्यक्ष को बधाई दी और सभी बूथ अध्यक्षों का अभिवादन किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सदैव सर्वोपरि है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष दलवीर ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सोनी, उपाध्यक्ष मदन कौशल, ज्ञान वर्मा, शशि शर्मा, राकेश ठाकुर, मंडल के सभी सचिव, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

 

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App