नागड़ा में निकली संकल्प यात्रा

By: Oct 25th, 2019 12:20 am

करसोग –उपमंडल की ग्राम पंचायत खील तथा चुराग ग्राम पंचायत के गांव नागड़ा में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा की अध्यक्षता गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधानसभा क्षेत्र करसोग के विधायक हीरालाल के अतिरिक्त संतोष राज नेगी प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जातिमोर्चा, जिला सचिव कमल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुंदन ठाकुर, महासचिव यशपाल ठाकुर, महामंत्री सोहन लाल शर्मा, उपाध्यक्ष दयानंद वर्मा, मंडल सचिव भाजपा बाबूराम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भीखमशर्मा के अतिरिक्त ग्राम पंचायत चुराग तथा खील पंचायत के दर्जनों लोगों ने गांधी संकल्प यात्रा में भाग लिया। ग्राम पंचायत खील तथा चुराग पहुंचने से पहले प्रातः दर्जनों लोगों के साथ तत्तापानी में स्ननस घाटों को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई अभियान किया। राम स्वरूप शर्मा ने गांव नागडा व खील की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पूरे देश में पैदल गांधी संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। यात्रा का उदेश्य गांधी जी की द्वारा दिए गए संदेश सत्य एवं अहिंसा,  स्वच्छता, सम्मान, गरीबों की सेवा, स्वदेशी अपनाओ जैसे संदेशों को गांव-गांव में जाकरदिए गए और सभी को उन्हें अपनेजीवन में ढालने का भी आह्वान किया। इस अवसर परसंसद सदस्य ने रामस्वरूप शर्मा ने ग्राम पंचायत खील में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए दो लाख रूप्ए अतिरिक्त देने की भी घोषणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App