निचार भाजपा ने बनाया प्लान

रिकांगपिओ –संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी निचार मंडल व कल्पा मंडल की एक विशेष बैठक हुई। निचार मंडल में मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र बोध थे जबकि कल्पा मंडल में चुनाव अधिकारी युवराज बोध की अध्यक्षता में हुई। निचार मंडल व कल्पा मंडल के बूथ अध्यक्षों ने चुनाव प्रक्त्रिया में भाग लिया। इस दौरान निचार मंडल में संजय सिंह नेगी को व कल्पा मंडल में परविंद्र नेगी को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया। निचार मंडल नव निर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह नेगी व कल्पा मंडल नव निर्वाचित अध्यक्ष परविंद्र नेगी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती, प्रांत संगठन मंत्री, मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सुरत नेगी व पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, जिला चुनाव प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी शशी दत्त व सह प्रभारी बलदेव नेगी का आभार व धन्यवाद किया। बता दे कि प्रदेश संगठन की दृष्टि से मंडल व बूथ अध्यक्षो के चुनाव प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक संपन होना है। जिला अध्यक्षों का चुनाव दस नवंबर से 30 नवंबर तक चुनाव प्रक्रिया का पूर्ण  किया जाएगा।