पठानकोट में कत्थक नृत्यांगना ने छात्रों को दिए डांस के टिप्स

By: Oct 7th, 2019 12:01 am

पठानकोट -अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कत्थक नृत्यांगना लीना मालाकार ने अपनी भाव भंगिमा से सब को भावविभोर कर दिया। स्पिक मैके तक्षशिला फाउंडेशन की ओर से वर्कशॉप व डेमोंसट्रेशन सीरियस के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनवाल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एबी कालेज के प्रिंसिपल डा. दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए स्कूल की प्रिंसिपल पूनम, अध्यक्ष डा. मनु शर्मा महासचिव संजीव शर्मा व  सदस्यों ने अतिथियों का गुलदस्ते प्रदान कर अभिनंदन किया। अध्यक्ष मनु शर्मा ने कहा कि स्पिक मैके संस्था भारतीय शास्त्रीय संगीत शास्त्रीय नृत्य के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि स्पिक मैके संस्था नहीं बल्कि सांस्कृतिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्पिक मैके का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और उसके मूल स्वरूप से परिचित करवाना है। नृत्यांगना लीना ने कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की। तत्पश्चात अपने नृत्य में बाल कृष्ण की माखन चोरी पर मां यशोदा की पूछताछ तथा कृष्ण के मुख खोल कर दिखाने पर समूचे ब्रह्मांड को देख मां यशोदा के अचंभित होने के भाव को अत्यंत ही लुभावने अंदाज में पेश किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कत्थक की बारीकियों, इतिहास के बारे में विस्तार से बताया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App