पहली तक खिली रहेगी धूप

By: Oct 28th, 2019 12:01 am

कई इलाकों का पारा लुढ़का, शिमला में 25 की रात सबसे ठंडी

शिमला  – हिमाचल के के विभिन्न क्षेत्रों में पारा गिर गया है, लेकिन मौसम पहली नवंबर तक साफ रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक 26 अक्तूबर से पहली नवंबर तक धूप खिलने वाली है। मध्यम पर्वतीय, मैदानी क्षेत्रों और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने वाला है। शिमला में शुक्रवार की रात काफी सर्द दर्ज की गई है, शिमला का न्यूनतम पारा ही आठ डिग्री दर्ज किया गया है। अन्य जिलों के न्यूनतम पारे पर गौर करें, तो भुंतर आठ डिग्री, कल्पा दो डिग्री, डलहौजी आठ, कुफरी में 6.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में भी रातें सर्द हो गई हैं। सोलन का न्यूनतम पारा आठ, पालमपुर का न्यूनतम पारा दस डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के मुताबिक भले ही सप्ताह भर मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन पारे में एक से दो डिग्री और गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम पारे पर भी गौर करें, तो शिमला का पारा 18 डिग्री, सुंदरनगर 25.5 डिग्री, धर्मशाला में 23.6, कांगड़ा 27.1 डिग्री पारा, चंबा का 25.1 अधिकतक पारा दर्ज किया गया है। शिमला केंद्र ने यह भी साफ किया है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम करवट बदल सकता है, जिसके  बाद बारिश के बाद और ठंड बढ़ सकती है।

कहां, कितना पारा

शहर   अधिकतम   न्यूनतम

शिमला    19.2       8.6

सुंदरनगर  25.6       11.5

भुंतर       26.5       8.3

कल्पा     17.4       2.9

धर्मशाला   22.6       14.0

ऊना       30.4       14.7

सोलन     22.5       8.5

नाहन      23.2       17.4

केलांग     14.1       -0.8

कांगड़ा    27.0       13.2

बिलासपुर 27.3       15.0

हमीरपुर    26.3       15.2

चंबा       24.9       10.0

डलहौजी  13.4       8.0


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App