पहली बार खेल प्रतियोगिता में सबसे अधिक बेटियां

कुल्लू –अतंरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार खेल प्रतियोगिता भी यहां आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से देर शाम तक चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को भी देखने के  लिए लोगों की भीड़ भारी सं या में उमड़ी रहती है। खेलों में सबसे आकर्षण का केंद्र इस बार बेटियां बनी हुई है। हर खेल में बेटियों की भागीदारी देख बेटी अनमोल है या भी यहां संदेश दिया जा रहा है। वन, परिवहन एंव खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के प्रयासों से इस बार खेल प्रतियोगिता में बेटियों की भागीदारी अधिक से अधिक हो। इसे लेकर विभाग को भी कहा गया था। इसी के चलते आज खेल प्रतियोगिता में बेटियों की भागीदारी अधिक इस बार खेल प्रतियोगिता में देखने को मिली है। एसपी कुल्लू व खेल विभाग के अथक प्रयासों से दशहरे में चल रही खेल प्रतियोगिता इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले में काफी अधिक रौचक बना हुआ है। इसी के साथ रस्साकस्सी प्रतियोगिता में महिलाओं की 12 टीमों ने भाग लिया। वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में 18 टीमें, पुरूष वर्ग में 40 टीमें कबड्डी की और 32 टीमें वालीबाल की रही, रेसलिंग में 28 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें सात युवतियां कुल्लू की खिलाड़ी भी शामिल रही। शुक्रवार को अधिक खेलों के फाइनल मैच करवाए गए। इस दौरान इंटरनेशनल खिलाड़ी कविता भी यहां उपस्थित रही। कविता ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की खेलों का होना बेहद जरूरी है। वहीं, दोपहर बाद रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी महिलाओं के बीच करवाई गई। इस दौरान वन, परिवहन एंव खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम व खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।