पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में घुली ठंड

By: Oct 5th, 2019 12:01 am

बारिश-बर्फबारी से लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों में लिपटे लोग

शिमला – प्रदेश में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह के दौरान ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को राज्य में ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों फिर से ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं निचले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हुई है। बर्फबारी व बारिश से राज्य में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे अधिकतम तापमान में एकाएक भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री तक की भारी गिरावट आई है। विभाग की मानें तो राज्य में आठ अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होगी, जबकि राज्य में नौ-दस अक्तूबर को मौसम साफ बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मध्यम व निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में आठ अक्तूबर तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि नौ-दस अक्तूबर को मौसम साफ रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App