पार्श्व गायिका अर्शप्रीत कौर के घर आई लक्ष्मी

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

मंडी –प्रसिद्ध पंजाबी व पार्श्व गायिका अर्शप्रीत कौर अरोड़ा ने बेटी को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म से घर में खुशियों का माहौल है। गायक अर्शप्रीत का विवाह मंडी के ही गायक अरिन अरोड़ा के साथ हुआ है। 2017 में सेरी मंच पर यह शादी देश भर में मिसाल बनी थी। अरिन अरोड़ा व अर्शप्रीत अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी का नाम नामधारी समुदाय प्रमूख सतगुरू दलीप सिंह ने संगीत कौर अरोड़ा रखा है। बता दें कि अर्शप्रीत की शादी में नामधारी समाज ने महिला सशक्तिकरण की अनूठी इबारत लिखते हुए महिलाओं से आनंद कारज (शादी) की तमाम रस्में पूरी करवाईं। शादी के दो साल बाद अरिन अरोड़ा और अर्शप्रीत के घर किलकारी गूंजी है। बच्ची के 21 दिन के होने पर घर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App