पीएम मोदी को देश की और कांग्रेस को परिवार की चिंता

By: Oct 14th, 2019 12:03 am

धर्मशाला – केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश की और प्रदेश की दशा व दिशा बदलने का काम किया है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और वंशवाद को इस देश में बढ़ावा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि पीएम मोदी को देश की चिंता है और कांग्रेस को परिवार की। कांग्रेस ने देश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है। केंद्र की मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास के लिए करोड़ों की विकास परियोजनाएं व उदार व वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ देश से गरीबी हटाने की बात की, लेकिन कभी भी गरीबी हटाई नहीं। नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने सही मायने में देश से गरीबी हटाने में सफलता हासिल की है। सबका साथ-सबका विकास ओर सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी नीतियां बनाई हैं। कांग्रेस पार्टी व इसके नेताओं ने घटिया राजनीति के बल प्रदेश के जनजातिय क्षेत्रों को बांटने तथा खाइयां पैदा करने का प्रयास किया है। जनजाति क्षेत्र का विकास भाजपा की ही देन है। भाजपा की लाभकारी योजनाओं से यह संभव हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति ने देश-प्रदेश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। भाजपा की जिन प्रदेशों में सरकार बनी है, वहां वंशवाद-क्षेत्रवाद और जातिवाद की राजनीति को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया गया है और आम आदमी आज अपने स्वतंत्र अधिकार से कार्य कर रहा है। जनता जानती है कि कांग्रेस के पास न नेता हैं, न नीति है और न ही सिद्धांत।

वही वादा करते हैें, जो पूरा हो

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा वही वादा करती है, जो पूरा होने लायक हो। वर्तमान में आज प्रदेश में सभी वर्गों का समान विकास हो रहा है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग के उत्थान व विकास में यकीन करती है। प्रदेश सरकार भी हर क्षेत्र में विकास को गति प्रदान किए हुए हैं।

खाइयों में बांट दिया हिमाचल

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पूर्व में रही कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कोई एक जनकल्याण की योजना बता दें, जिसका लाभ जनता को मिल रहा हो। कांग्रेस ने जनता को केवल ऊपरी व नीचे हिमाचल की खाइयों में बांटने का काम किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वर्तमान में जनमानस की मांगें पूरा कर रहे हैं, तो कांग्रेस घबरा गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App