पुलिस अलर्ट, सीमा पर पहरा

By: Oct 21st, 2019 12:03 am

हरियाणा-पंजाब में विधानसभा चुनावों के चलते बढ़ाई सुरक्षा

चंडीगढ़ –हरियाणा की 90 सीटों और पंजाब की चार सीटों पर सोमवार को होने वाली वोटिंग के लिए दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट है। वहीं, इसको लेकर सीमा पर पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया है। सुरक्षा व्यवस्था मतदान के दिन तक कायम रहेगी। सुरक्षा को लेकर हरियाणा व पंजाब पुलिस के जवान हरियाणा-पंजाब सीमा पर तैनात किए गए हैं। उन्हें हिदायत दी गई कि किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के क्षेत्र में न घुसने दिया जाए। पंजाब के चार विधानसभा क्षेत्रों दाखा, मुकेरियां, फगवाड़ा और जलालाबाद में उपचुनाव हैं। इनमें 920 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर सुबह सात बजे से लेकर सायं छह बजे तक वोटिंग होगी। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चुनाव आयोग ने चारों हलकों में बाहरी नेताओं और पार्टी वर्करों को तुरंत क्षेत्र से बाहर जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए सोमवार को होने वाले चुनावों के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य के चुनाव आयोग कार्यालय सूत्रों के अनुसार मतदन प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। चुनावों को लेकर हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले रास्तों पर अपने जवानों को तैनात किया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App