फंदे से झूलती मिली विवाहिता

By: Oct 15th, 2019 12:20 am

बुद्धाघाट में पुलिस ने सील किया कमरा, शव को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन

घुमारवीं -पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले गांव बद्धाघाट में एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। मृतक महिला की पहचान रामदेई पत्नी दिनेश कुमार उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस की टीम थाना प्रभारी राकेश राय के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्धाघाट में एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से झूलती हुई मिली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उस कमरे को सील कर दिया जहां पर शव लटका हुआ था। पुलिस ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को भेज दी है। मृतक महिला रामदेई के मायके कुल्लू में हैं। इसकी शादी दिनेश कुमार के साथ आठ वर्ष पूर्व हुई थी। इनके दो बच्चे लड़की व लड़का भी हैं। बताया जा रहा है रविवार को मृतका के मायके वाले भी अपनी बेटी के पास आए हुए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का शव पंखे के साथ लटका हुआ पाया गया। महिला के शरीर पर किसी भी चोट का कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया गया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मायके वालों के बयान लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस तफतीश जारी है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App