बिजली बंद

By: Oct 24th, 2019 12:16 am

नबाही। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट ई. धर्मपाल गुप्ता  ने बताया कि 33केवी सब-स्टेशन बरच्छवाड़ के अधीन 11केवी फीडरों के रखरखाव हेतु 25 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

धर्मपुर। विद्युत उपमंडल धर्मपुर के तहत सरकाघाट से धर्मपुर 33 केवी  के मरम्मत कार्य के  चलते धर्मपुर उपमंडल में  25 को विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विपन कुमार ने दी ।

मंडी। विद्युत उपमंडल मंडी-दो के सहायक अभियंता ई. सुनील शर्मा ने बताया कि विद्युत अनुभाग गुटकर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्र मलोरी, कांगनी, ब्राधीवीर, चढ़यारा, गुटकर, रानीबाई, ओटा, बैहना, मनायणा, कैहनवाल व आस-पास के क्षेत्रों में 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता दूरभाष नंबर 01905-222958 पर संपर्क कर सकते हैं।

सुदंरनगर। विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने बताया कि 24 अक्तूबर को उपमंडल के तहत आने वाली 11 केवी लाइन चुरड में जरूरी रखरखाव के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस लाइन के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं से इस व्यवधान में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मौके और परिस्थितियों के अनुसार कार्य में बदलाव भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान तमरोह, थला, रिडा, पुगरू, हवानी, चुरड और धबाली क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App