भटियात में गोर्खाली समाज ने मनाया दशहरा पर्व  

By: Oct 11th, 2019 12:22 am

चुवाड़ी – पूरे देश में दशहरे के पर्व को जहां एक दिन मनाया जाता है, वहीं गोर्खाली समाज में दशहरा पर्व को पांच दिनों तक मनाने की परंपरा है। मंगलवार को भटियात क्षेत्र में समुदाय के लोगों ने विधिवत दशहरे पर्व की शुरुआत की। इसे अगले पांच दिनों तक धूमधाम से मनाया जाता है। समुदाय के लिए विशेष माना जाना वाला दशहरा पर्व मगलवार को हर्षोल्लास से प्रारंभ हुआ। इसका पिछले कई दिनों से समुदाय के लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पर्व के चलते सुबह से ही समुदाय के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। भटियात क्षेत्र के चुवाड़ी, ककीर, वकलोह ,कालूगंज आदि क्षेत्रों में गोरखा समुदाय ने हर्षोल्लास से पर्व की शुरुआत की। परिवार के लोग अपने घरों के मुख्य द्वार पर गाय गोबर को लगाकर उसमें हरियाली व तिलक लगाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके पश्चात घर के सभी सदस्य एक जगह पर एकतित्र होकर  घर के मुखिया का आशीर्वाद लेते हैं। परिवार के मुखिया चावल, दही व सिंदूर का टीका परिवार के सभी सदस्यों के माथे पर लगाते हैं। दशहरे पर्व पर गोरखा समुदाय में सेल रोटी मिठी रोटी व तिल की चटनी के व्यंजन को ज्यादातर परिवारों में बनाया जाता है। गुरुवार को मुख्यालय में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर इंद्र सिह, नरेश खत्री ,कमलेश खत्री,ज्योति कुमार,कमलेश खत्री, माया खत्री, रोहित, शिप्रा, सचिन आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App